लाइव न्यूज़ :

Nobel Prize 2023: चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिलेगा नोबेल पुरस्कार, जानिए क्यों मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2023 16:19 IST

साल 2023 में चिकित्सा के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को अवॉर्ड दिया जाएगा। दोनों ने ही कोविड-19 के टीके को प्रभावी बनाने के लिए खोज की है।

Open in App
ठळक मुद्देफिजियोलॉजी के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिलेगा नोबेलकोविड-19 से लड़ने वाले टीके को प्रभावी बनाने के लिए मिला हैनोबेल पुरस्कारों की घोषणा अगले छह दिनों तक होने वाली है

नई दिल्ली: 2023 के लिए नोबेल असेंबली ने फिजियोलॉजी के क्षेत्र में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को पुरस्कार देने की घोषणा हो गई है। यह बात असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को स्टाकहोम में की है। 

दोनों को यह पुरस्कार कोविड-19 के विरुद्ध लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों का विकास के लिए मिल रहा है। दोनों ने एमआरएनए टीके को प्रभावी बनाने में न्यूक्लियोसाइड आधारित मोडिफिकेशन को खोज निकाला।

पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद इनाम दिया जाता है। यह धन पुरस्कार के संस्थापक स्वीडिश नागरिक अल्फ्रेड नोबेल की संपत्ति में से दिया जाता है जिनका 1896 में निधन हो गया था। 

दुनिया का यह सबसे जाना माना अवॉर्ड है जिसकी शुरुआत 1901 में हुई थी। इसके बाद से आज तक यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वालों लोगों एवं संगठनों को यह मिलता आ रहा है। 2023 में इन पुरस्कारों की घोषणा 2 से 9 अक्टूबर के बीच हो जाएगी।

स्वीडिश केमिशट अलफ्रेड नोबेल नोबेल पुरस्कारों को लाने वाले रहे हैं। उनकी मृत्यु 1896 में हुई थी। यह अवॉर्ड मेडिसिन, शांति, अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र, भौतिक विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में मिलता है। 

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 1969 से नोबेल पुरस्कार मिल रहा है और असल में अवॉर्ड की शुरुआत 1901 से हुई थी। अब तक 975 लोगों और 25 संगठनों को यह पुरस्कार मिल चुका है, इसके अलावा पांच व्यक्ति और दो संगठन को नोबेल मिल चुका है।

किस देश के खाते में गए सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार-

अभी तक सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार अमेरिका के खाते में जा चुके हैं। अमेरिका को 406 नोबेल अवॉर्ड मिले हैं।

वहीं, ब्रिटेन इस रेस में दूसरे पायदान पर है जिसके खाते में करीब 138 नोबेल पुरस्कार गए हैं।

इनके साथ ही जर्मनी तीसरे नंबर पर है जिसे 114 पुरस्कार मिल चुके हैं।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल