लाइव न्यूज़ :

Nobel Peace Prize: आखिर मात खा गए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, थियोडोर रूजवेल्ट, वुडरो विल्सन और बराक ओबामा मिला था पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 17:33 IST

Nobel Peace Prize: वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार रहीं मारिया कोरिना मचाडो ‘‘कभी गहन तौर पर विभाजित रहे विपक्ष को एकजुट करने वाली प्रमुख शख्सियत हैं। एक ऐसा विपक्ष जिसने स्वतंत्र चुनाव और प्रतिनिधि सरकार की मांग को समान रूप से उठाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देमारिया कोरिना मचाडो को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।दुनिया भर में संघर्षों को समाप्त करने का श्रेय लेते हुए इस सम्मान को पाने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर कहा था।वही करेंगे, जो उन्हें करना है। वे जो भी करें, ठीक है।

वाशिंगटनः प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं। रिपब्लिकन नेताओं से लेकर दुनिया के कई नेताओं द्वारा ट्रंप को यह पुरस्कार दिये जाने की वकालत किये जाने और खुद ट्रंप द्वारा उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार का उचित उम्मीदवार बताए जाने के बावजूद वह इसे पाने से चूक गये। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिडनेस ने कहा कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार रहीं मारिया कोरिना मचाडो ‘‘कभी गहन तौर पर विभाजित रहे विपक्ष को एकजुट करने वाली प्रमुख शख्सियत हैं। एक ऐसा विपक्ष जिसने स्वतंत्र चुनाव और प्रतिनिधि सरकार की मांग को समान रूप से उठाया।’’

मौजूदा कार्यकाल के अलावा ट्रंप अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने के लिए सार्वजनिक तौर पर अपनी मंशा जताते रहे हैं। खासकर हाल में, जब उन्होंने दुनिया भर में संघर्षों को समाप्त करने का श्रेय लेते हुए इस सम्मान को पाने की अपनी इच्छा के बारे में खुलकर कहा था।

हालांकि, उन्होंने संदेह व्यक्त किया था कि नोबेल समिति उन्हें कभी यह पुरस्कार देगी। ट्रंप को नोबेल का शांति पुरस्कार क्यों मिलना चाहिए इसके लिए वह कई कारण बताते हैं। इनमें से एक कारण वी यह भी कई बार बता चुके हैं कि उन्होंने सात युद्ध समाप्त कराए हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘वे वही करेंगे, जो उन्हें करना है। वे जो भी करें, ठीक है।

मैं यह जानता हूं कि मैंने यह (संघर्ष समाप्त करवाना) किसी और चीज के लिए नहीं किया। मैंने यह बहुत से लोगों की जान बचाने के लिए किया है।’’ तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों को पद पर रहते हुए नोबेल शांति पुरस्कार मिला है, जिनमें थियोडोर रूजवेल्ट को 1906 में, वुडरो विल्सन को 1919 में और बराक ओबामा को 2009 में ये पुरस्कार मिला था। जिमी कार्टर ने पद छोड़ने के पूरे दो दशक बाद 2002 में यह पुरस्कार जीता था। पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर को 2007 में यह पुरस्कार मिला था।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपबराक ओबामा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां