लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रसारण नियामक के प्रमुख के पद में अब कोई रुचि नहीं : डकरे

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:31 IST

Open in App

लंदन, 20 नवंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को तब झटका लगा जब देश के समाचारपत्र ‘डेली मेल’ के पूर्व संपादक पॉल डकरे ने कहा कि देश के प्रसारण नियामक के प्रमुख पद में उन्हें अब कोई रुचि नहीं है।

ऑफकॉम के अध्यक्ष पद के लिए ‘डेली मेल’ के पूर्व संपादक पॉल डकरे सरकार के पसंदीदा उम्मीदवार थे। वह सरकार के इतने पसंदीदा थे कि जब चयन बोर्ड ने डकरे को खारिज कर दिया तो सरकार ने घोषणा की कि वह भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी।

‘टाइम्स ऑफ लंदन’ अखबार में शनिवार को प्रकाशित एक पत्र में, 73 वर्षीय डकरे ने कहा कि उन्हें अब इस पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, ‘‘हालांकि सरकार के कई वरिष्ठ सदस्यों द्वारा उनसे (फिर से आवेदन करने के लिए) आग्रह किया गया है।’’ डकरे ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि उनके रूढ़िवादी विचारों का मतलब है कि उनका चयन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिकाओं के बारे में कहा, ‘‘यदि आप स्वतंत्र दिमाग के हैं और उदार या वामपंथ से संबद्ध नहीं हैं, तो आपके पास नौकरी पाने की तुलना में लॉटरी जीतने की अधिक संभावना होगी।’’

डकरे ने ‘डेली मेल’ का 26 साल तक संपादक रहने के बाद 2018 में पद छोड़ दिया था।

ऑफकॉम टेलीविजन, रेडियो प्रसारकों और दूरसंचार कंपनियों को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही इसे ऑनलाइन मीडिया को विनियमित करने के मुद्दे से निपटने के लिए नई शक्तियां प्राप्त होने वाली हैं।

जॉनसन के लिए एक नया प्रमुख चुनने की प्रक्रिया एक और सिरदर्द बन गई है। सरकार को नैतिकता के उल्लंघन के आरोपों का सामना करना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल