लाइव न्यूज़ :

"रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जी20 सदस्यों में सहमति नहीं", विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद बोले एस जयशंकर

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2023 18:09 IST

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह टिप्पणी जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद आई। साथ ही उन्होंने बताया कि जी20 बैठक में सभी सदस्य देशों और 13 अतिथि देशों की भागीदारी देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देएस जयशंकर ने कहा, यह जी20 प्रेसीडेंसी द्वारा आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों की सबसे बड़ी सभा थीबैठक को लेकर उन्हों कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मुद्दे थे जिन पर सदस्यों ने सहमति जताई हैभविष्य के युद्धों और आतंकवाद को रोकने के मामले में बहुपक्षवाद आज संकट में है: एस जयशंकर

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण जी20 सदस्य देशों के बीच कोई आम सहमति नहीं बन सकी। गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जी20 सदस्य देशों के बीच कोई आम सहमति नहीं बन पाई। भारतीय विदेश मंत्री की यह टिप्पणी जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद आई। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जी20 बैठक में सभी सदस्य देशों और 13 अतिथि देशों की भागीदारी देखी गई। 

एस जयशंकर ने कहा, यह जी20 प्रेसीडेंसी द्वारा आयोजित जी20 विदेश मंत्रियों की सबसे बड़ी सभा थी। भविष्य के युद्धों और आतंकवाद को रोकने के मामले में बहुपक्षवाद आज संकट में है। जी20 सदस्य देशों के बीच आम सहमति की कमी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, अधिकारियों ने बातचीत की, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे मुद्दे थे जिन पर सदस्यों ने सहमति जताई, जैसे बहुपक्षवाद, लैंगिक मुद्दे, आतंकवाद का मुकाबला, नशीले पदार्थों का विरोध।

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि ग्लोबल साउथ को आवाज देना महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया इन देशों को वास्तव में अस्थिर ऋण और ग्लोबल वार्मिंग के मामले में पिछड़ते हुए देख रही थी। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ये बैठकें भू-राजनीतिक तनावों से प्रभावित थीं। पीएम ने आग्रह किया कि जो लोग कमरे में नहीं थे, उनके लिए हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पीएम ने आग्रह किया कि हम सभी को भारत की सभ्यता के लोकाचार से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, G20 बैठक में रूस और यूक्रेन के मुद्दों की चुनौतियों पर चर्चा हुई और पीएम मोदी ने हमें यह महसूस करने की सलाह दी कि "हमें क्या एकजुट करता है और क्या हमें विभाजित करता है। 

 

टॅग्स :S Jaishankarरूस-यूक्रेन विवादRussia-Ukraine crisis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा