लाइव न्यूज़ :

इमरान खान आज करेंगे पाकिस्तान की जनता को संबोधित, पाक संसद में भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2022 14:42 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज नेशनल असेंबली में चर्चा होनी है। शाम चार बजे से चर्चा शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री इमरान खान आज शाम को एक भाषण दे सकते हैं। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज निचले सदन सत्र के दौरान नेशनल असेंबली में चर्चा की जाएगी।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को निचले सदन सत्र के दौरान नेशनल असेंबली में चर्चा की जाएगी। बता दें कि शाम चार बजे से चर्चा शुरू होगी। पाकिस्तान के जियो इंग्लिश ने यह जानकारी दी है। वहीं, पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर शेख राशिद अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान आज शाम को एक भाषण दे सकते हैं। 

इससे पहले पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सेना प्रमुख द्वारा प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्तीफा देने के लिए कहने संबंधी खबरों को खारिज कर दिया था। चौधरी ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और इमरान खान के बीच हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर बुधवार को कहा था कि दोनों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने जनरल बाजवा और इमरान खान के बीच हुई बैठक की पुष्टि करते हुए कहा, "न तो सेना प्रमुख ने उनका इस्तीफा मांगा है और न ही वह इस्तीफा देंगे।"

हालांकि, चौधरी ने इस बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है पाकिस्तान की 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 172 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। विपक्ष ने आठ मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इस प्रस्ताव के मद्देनजर रैली का आयोजन किया गया था। 

खान 2018 में 'नया पाकिस्तान' बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने की बुनियादी समस्या को दूर करने में बुरी तरह विफल रहे, जिससे विपक्ष को उनकी सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। वहीं, मंगलवार को पाकिस्तान में अपनी कुर्सी बचाने की कोशिशों में जुटे प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के सांसदों को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान वाले दिन इसमें अनुपस्थित रहने या उस दिन नेशनल असेंबली के सत्र में भाग नहीं लेने की मंगलवार को सख्त हिदायत दी। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?