लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया: किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी, कहा- किसी भी हमले का जवाब परमाणु हथियारों से देंगे

By विशाल कुमार | Updated: April 5, 2022 11:31 IST

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि सरकार और सत्ताधारी पार्टी की एक वरिष्ठ अधिकारी किम यो जोंग ने कहा कि दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री के लिए उत्तर पर हमलों पर चर्चा करने वाली हालिया टिप्पणी करना एक बहुत बड़ी गलती थी।

Open in App
ठळक मुद्दे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने कहा था कि सियोल के पास उत्तर कोरिया पर हमला करने की क्षमता और तैयारी है।किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर पर हमलों पर चर्चा करने वाली हालिया टिप्पणी करना एक बहुत बड़ी गलती थी।उत्तर कोरिया द्वारा कई शक्तिशाली मिसाइलों के परीक्षण के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

सियोल:उत्तर कोरिया ने युद्ध का विरोध किया है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि अगर दक्षिण कोरिया उस पर हमला करेगा तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। दक्षिण कोरियों में नए रूढ़िवादी निर्वाचित राष्ट्रपति की जीत के बाद मंगलवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने यह टिप्पणी की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि सरकार और सत्ताधारी पार्टी की एक वरिष्ठ अधिकारी किम यो जोंग ने कहा कि दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री के लिए उत्तर पर हमलों पर चर्चा करने वाली हालिया टिप्पणी करना एक बहुत बड़ी गलती थी।

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री सुह वूक ने शुक्रवार को कहा था कि उनके देश की सेना के पास उत्तर कोरिया में किसी भी लक्ष्य को सटीक और जल्दी से मारने की क्षमता के साथ काफी बेहतर रेंज, सटीकता और शक्ति के साथ कई तरह की मिसाइलें हैं।

बता दें कि, इस साल उत्तर कोरिया द्वारा तेजी से कई शक्तिशाली मिसाइलों का परीक्षण करने के बाद दोनों कोरिया ने सैन्य ताकत के प्रदर्शन में वृद्धि की है। इससे कोरियाई प्रायद्वीप के दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

सियोल और वाशिंगटन के अधिकारियों को भी डर है कि वह 2017 के बाद से रुकी हुई बातचीत के बीच पहली बार परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

इससे पहले रविवार को किम यो जोंग  ने उनके देश पर हमला करने की बात कहने को लेकर दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री को रविवार को ‘घृणित व्यक्ति’ बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर हमला किया तो उनका देश सेना को सियोल और दक्षिण कोरियाई सेना के अहम लक्ष्यों को तबाह करने का निर्देश देगा।

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट