लाइव न्यूज़ :

नाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2025 19:27 IST

Nigeria: कोटरकोशी ने बताया कि हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और लड़कियों का अपहरण करने से पहले उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ गोलीबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देअपहृत छात्राओं को छुड़ाना और अपराधियों को गिरफ्तार करना है।बोर्डिंग स्कूल राज्य के डैंको-वासागु इलाके के मागा में स्थित है।तड़के चार बजे हुई और लड़कियों को उनके छात्रावास से अगवा किया गया।

अबुजाः अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित एक हाई स्कूल पर बंदूकधारियों ने सोमवार सुबह हमला कर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में स्कूल अपहरण की नवीनतम घटना में स्कूल का एक कर्मचारी मारा गया तथा एक अन्य घायल हो गया।

उसने बताया कि केब्बी राज्य के बोर्डिंग स्कूल से अपहरण की इस घटना की जिम्मेदारी अब तक किसी समूह ने नहीं ली है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे हुई और लड़कियों को उनके छात्रावास से अगवा किया गया। पुलिस प्रवक्ता नफीउ अबुबकर कोटारकोशी ने बताया कि बोर्डिंग स्कूल राज्य के डैंको-वासागु इलाके के मागा में स्थित है।

कोटरकोशी ने बताया कि हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और लड़कियों का अपहरण करने से पहले उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के साथ गोलीबारी की। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक संयुक्त टीम संदिग्धों के भागने के मार्गों और आसपास के जंगलों में समन्वित खोज और बचाव अभियान चला रही है, जिसका उद्देश्य अपहृत छात्राओं को छुड़ाना और अपराधियों को गिरफ्तार करना है।’’

टॅग्स :नाइजीरियाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतJhalawar: फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन कब्जा के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 2019 में लड़ा था चुनाव

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्टपहले गोली मारी और फिर सिर पर टाइल से वार कर मारा?, पिता और भाई ने प्रेमी सक्षम ताटे की हत्या की, 21 वर्षीय प्रेमिका आंचल मामिडवार ने शव से किया शादी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट7 दिन से फोन करना बंद, पैसे उड़ाए, घर में लगे एयर कंडीशनर की किस्त दे रहा हूं?, 22 साल की प्रेमिका की शादी कहीं और तय?, नाराज प्रेमी प्रदीप ने गोली मारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका