लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका बम ब्लास्ट केस: NIA ने आईएसआईएस तमिलनाडु मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 13, 2019 09:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में ईस्टर संडे पर 21 अप्रैल को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।श्रीलंका हमले में 258 लोग मारे गए थे और करीब 500 घायल हुए थे। 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कोयंबटूर में सात जगहों पर छापेमारी के बाद आईएसआईएस तमिलनाडु मॉड्यूल के कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद अजरुदीन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अजरुदीन और श्रीलंका में आत्मघाती हमला करने वाला जहरान हाशिम फेसबुक मित्र थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बयान में बताया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर में छापेमारी के दौरान एजेंसी ने 14 मोबाइल फोन, 29 सिमकार्ड, 10 पेन ड्राइव, तीन लैपटॉप, छह मेमोरी कार्ड, चार हार्डडिस्क, एक इंटरनेट डोंगल, 13 सीडी/डीवीडी, एक कटार, एक इलेक्ट्रिक लाठी, एयरगन के 300 छर्रे और भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।

बयान के मुताबिक, आरोपी के मकान और कार्यस्थलों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कुछ पर्चे भी एजेंसी ने जब्त किए हैं। एजेंसी इन दोनों संगठनों पर नजर रखे हुए है। उसमें कहा गया है कि बरामद सामग्री के आधार पर एजेंसी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इस साल 30 मई को कोयंबटूर निवासी 32 वर्षीय अजरुदीन नीत कथित मॉड्यूल और शहर के पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

एनआईए ने कहा कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि सभी आरोपी और उनके सहयोगी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएएस की विचारधारा का सोशल मीडिया पर कथित रूप से प्रचार कर रहे हैं। इनका लक्ष्य दक्षिण भारत, खास तौर से केरल और तमिलनाडु में आतंकवादी हमले करने के लिए संवेदनशील युवकों को अपने साथ जोड़ना था।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि अजरुदीन मॉड्यूल का नेता था। वह ‘खिलाफजीएफएक्स’ नामक फेसबुक पेज चलाता था और उसी के जरिए प्रतिबंधित संगठन की विचाराधारा का प्रचार करता था। कोयंबटूर से मिली खबर के अनुसार एनआईए ने अजरुदीन सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है।

एनआईए ने 30 मई को मोहम्मद अजरुदीन के अलावा अकरम सिंधा, वाई. शेक हिदायतुल्ला, अबुबकर एम., सदाम हुसैन ए. और इब्राहिम उर्फ शाहिन शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्टर संडे पर 21 अप्रैल को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। हमले में 258 लोग मारे गए थे और करीब 500 घायल हुए थे। 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टएनआईएतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल