लाइव न्यूज़ :

अवसाद की दवा का दुष्प्रभाव, 'अंदर से जल गई' न्यूज़ीलैंड की महिला, अपनी आपबीती साझा की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 8, 2024 18:23 IST

दवा से गंभीर प्रतिक्रिया के बाद न्यूजीलैंड की महिला 'अंदर से जल गई'। न्यूज़ीलैंड की एक महिला चार्लोट गिल्मर अवसाद के लिए दी जाने वाली दवा के दुर्लभ और गंभीर दुष्पपरिणाम का शिकार बनीं।

Open in App
ठळक मुद्देअवसाद की दवा के गंभीर साइड इफेक्ट का एक दुर्लभ मामला न्यूज़ीलैंड से सामने आयान्यूजीलैंड की महिला 'अंदर से जल गई'शरीर पर दर्दनाक दाने आने से पहले हफ्तों तक छाती में संक्रमण रहा

नई दिल्ली:  अवसाद की दवा के गंभीर साइड इफेक्ट का एक दुर्लभ मामला न्यूज़ीलैंड से सामने आया है। दवा से गंभीर प्रतिक्रिया के बाद न्यूजीलैंड की महिला 'अंदर से जल गई'। न्यूज़ीलैंड की एक महिला चार्लोट गिल्मर अवसाद के लिए दी जाने वाली दवा के दुर्लभ और गंभीर दुष्पपरिणाम का शिकार बनीं। 

23 वर्षीय चार्लोट गिल्मर ने अपनी आपबीती साझा करते हुए इसे "भयानक" बताया और दावा किया कि दवा ने "मुझे अंदर से जला दिया।" स्थानीय समाचार आउटलेट स्टफ ने बताया है कि गिल्मर को स्टीवन-जॉनसन सिंड्रोम (एसजेएस) हो गया है जो कि एक दुर्लभ स्थिति है जिसके कारण त्वचा, मुंह और पेट के अंदर दर्दनाक छाले हो जाते हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट ने मेयो क्लिनिक के हवाले से बताया है कि स्टीवन-जॉनसन सिंड्रोम (एसजेएस) आमतौर पर फ्लू जैसे लक्षणों के साथ शुरू होता है। जिसके बाद छाले निकलते हैं और 10% मामलों में यह घातक हो सकता है। डॉक्टरों का मानना ​​है कि गिल्मर पर लैमोट्रिजिन का साइड इफेक्ट हुआ है। यह एक एंटीपीलेप्टिक दवा है जिसका उपयोग अवसाद के लिए भी किया जाता है। गिल्मर ने बताया कि उनके शरीर पर दर्दनाक दाने आने से पहले हफ्तों तक छाती में संक्रमण रहा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि एसजेएस के कारण छाती में संक्रमण हुआ या नहीं।

इलाज के दौरान अपनी आपबीती बताते हुए गिल्मर ने बताया कि मैंने शीशे में देखा और मेरी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुझे लगता है कि मैं अवचेतन रूप से जानती थी कि यह काफी गंभीर बात है। वह अस्पताल पहुंची जहां नर्सों ने उसकी स्थिति को पहचाना लेकिन मेडिकल स्टाफ इसके बारे में काफी अनिश्चित था। गिल्मर ने बताया कि यह सुनना डरावना था कि कोई भी वास्तव में इसके बारे में बहुत कुछ नहीं जानता है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके बारे में सबसे डरावनी बात यह है कि इसने मुझे अंदर से जला दिया। इसलिए बाहर की सारी जलन इसलिए थी क्योंकि मेरे अंदर का हिस्सा इतना जल गया था कि यह मेरी त्वचा के बाहर भी दिखाई देने लगा।

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडMedicines and Healthcare
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!