लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड ने एहतियात के तौर पर मास्क संबंधी नये नियम लगाये

By भाषा | Updated: November 16, 2020 13:27 IST

Open in App

वेलिंगटन, 16 नवंबर (एपी) न्यूजीलैंड में बृहस्पतिवार से देशभर के विमानों में लोगों के लिए मास्क लगाना कानूनी रूप से बाध्यकारी होगा। वहीं, ऑकलैंड में सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के वक्त भी मास्क पहनना होगा।

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न और वायरस कार्रवाई मंत्री क्रिस हिपकिंस ने वरिष्ठ निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद सोमवार को नये नियमों की घोषणा की।

वैसे तो न्यूजीलैंड इस वायरस का सफाया करने में काफी हद तक सफल रहा है लेकिन ऑकलैंड में कहीं कहीं यह संक्रमण सामने आया है। हाल ही में होटल में एक सैन्यकर्मी संक्रमित हो गया जहां विदेश से लौटे लोगों को पृथक-वास में रखा जा रहा है।

अर्डर्न ने कहा कि नये नियम एहतियाती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ न्यूजीलैंड की दुनिया में अनोखी स्थिति है। हमारे यहां आर्थिक और निजी स्वतंत्रताएं हैं जो चुनिंदा देशों में हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन इन स्वतंत्रताओं पर खतरा बढ़ गया है क्योंकि हमारे आसपास की दुनिया में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ गया है।’’

वैसे ये नियम 12 साल से कम उम्र के बच्चों तथा किराये की टैक्सियां लेने वाले यात्रियों पर पर लागू नहीं है, हालांकि वाहन चालकों के लिए मास्क लगाना जरूरी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक