लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड हमला : मां का दावा पड़ोसी ने बेटे को बनाया कट्टरपंथी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:09 IST

Open in App

कोलंबो, पांच सितंबर (एपी) इस्लामिक स्टेट से प्रेरित होकर न्यूजीलैंड के सुपरमार्केट में खरीददारों पर चाकू से हमला करने वाले हमलावर की मां ने दावा किया कि उसके बेटे को सीरिया और इराक से आकर रह रहे पड़ोसियों ने चरमपंथी बनाया था। मां का कहना कि इन पड़ोसियों ने चोट से उबरने में उसकी मदद की थी। हमलावर की पहचान श्रीलंकाई तमिल मुस्लिम अहमद समसुद्दीन (32) के तौर पर की गई है। वह 10 साल पहले छात्र वीजा पर न्यूजीलैंड गया था और स्वदेश में उत्पीड़न के आधार पर शरणार्थी का दर्जा देने का अनुरोध किया था। समसुद्दीन ने पिछले सप्ताह पांच लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया था। समसुद्दीन की मां मोहमेदइस्लाइल फरीदा ने कहा कि उनके बेटे में चरपंथी प्रवृत्ति की शुरुआत वर्ष 2016 में विश्वविद्यालय में इमारत से गिरने के बाद से शुरू हुई। उन्होंने श्रीलंका स्थित अपने घर से फोन पर एक स्थानीय चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया, ‘‘वहां उसका कोई नहीं था, केवल सीरिया और इराक के लोग थे जिन्होंने उसकी मदद की। ऐसा लगता है कि उन्होंने उसका ब्रेनवाश किया। इसके बाद वह फेसबुक पर पोस्ट डालने लगा।’’ फरीदा ने कहा,‘‘वह विदेश जाने के बाद ही बदला।’’ पुलिस के संज्ञान में वर्ष 2016 में आया कि समसुद्दीन ऑनलाइन आंतकवाद का समर्थन करता है जिसके अगले साल उसे ऑकलैंड हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि वह संभवत : सीरिया इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए जा रहा था। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। मां ने बताया, ‘‘वर्ष 2017 की गिरफ्तारी के बाद वह बहुत कम बात करता था, वह करीब तीन महीने में एक बार फोन करता था।’’फरीदा ने बताया कि उनके दो अन्य बेटे इस घटना से बहुत नाराज थे और उसे डांटते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

क्रिकेटसुपर-8 से पहले श्रीलंका को झटका, वानिंदु हसरंगा के बाद टी20 वर्ल्ड कप से बाहर पथिराना, इस खिलाड़ी को मौका

क्रिकेटICC Super 8, T20 World Cup 2026: ग्रुप-ए से भारत-पाकिस्तान, ग्रुप-बी से श्रीलंका-जिम्बाब्वे, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज-इंग्लैंड और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड, देखिए शेयडूल

क्रिकेटपाकिस्तान टीम की हार देख बीच मैच में मैदान छोड़ भागे पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी?, वीडियो

क्रिकेटहार्दिक की गेंद और 0 रन पर पवेलियन लौटे फरहान?, पांड्या खड़े रहे और साहिबजादा को घूरते रहे?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!