लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड ने 12 से 15 साल के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 09:33 IST

Open in App

वेलिंगटन, 19 अगस्त (एपी) न्यूजीलैंड अब 12 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाने की अनुमति देगा। पहले 16 और उससे अधिक आयु के लोग ही टीका लगवा सकते थे। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामलों से निपटने के लिए देश में लगाए सख्त लॉकडाउन के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। न्यूजीलैंड में छह महीनों में पहली बार संक्रमण फैला है। देश की प्रधामनंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि यह संक्रमण इस महीने की शुरुआत में सिडनी से लौटे एक यात्री से जुड़ा है। सरकार ने मंगलवार को देशभर में कम से कम तीन दिनों के लिए लॉकडाउन लागू किया था और ऑकलैंड तथा कोरोमंडल में कम से कम सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण अभियान में केवल फाइजर टीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: 87 मैच, 157 पारी, 6206 रन, 1 दोहरा, 16 शतक और 28 फिफ्टी, 2011 में सिडनी से शुरुआत और 2026 में सिडनी में ही पारी विराम?

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

विश्वWATCH: नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के लिए सिडनी हार्बर के पास जमा हुई भीड़, वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा