लाइव न्यूज़ :

नया परिवर्तन-मानचित्रण उपकरण मजबूत कोविड बूस्टर, सार्वभौमिक टीके उपलब्ध करा सकता है

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 अगस्त अनुसंधानकर्ताओं ने एक नया मंच विकसित किया है जो सार्स-सीओवी-2 में रोग प्रतिरोधक तंत्र से बच निकलने वाले सामान्य परिवर्तनों की तेजी से पहचान कर सकता है और बताएगा कि कौन से एंटीबॉडीज कोविड-19 के लिए जिम्मेदार वायरस के प्रसारित स्वरूपों के खिलाफ प्रभावी हो सकते हैं।

यह अनुसंधान न सिर्फ कोविड-19 के लिए सार्वभौमिक टीकों का बल्कि संभवत: इंफ्लुएंजा, एचआईवी और अन्य घातक वैश्विक वायरसों के खिलाफ टीकों का भी मार्ग प्रशस्त करेगा

अध्ययन के मुख्य लेखक, अमेरिका के कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी के सहयोगी प्राध्यापक टिमॉथी व्हाइटहेड ने कहा, “हमने एक भविष्यवाणी उपकरण विकसित किया है जो आपको समय से पहले बता सकता है कि कौन से एंटीबॉडी वायरस के संचारी उप-प्रकारों के खिलाफ प्रभावी होने जा रहे हैं।”

व्हाइटहेड ने कहा, “लेकिन इस तकनीक के निहितार्थ अधिक गहरे हैं: यदि आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि किसी एक मौसम में वायरस के स्वरूप क्या होंगे, तो आप उस क्रम से मेल खाने के लिए टीका लगवा सकते हैं जो इस मौसमी परिवर्तन को टाल देगा।”

अनुसंधानकर्ताओं ने सार्स-सीओवी-2 के कुछ वायरल स्पाइक प्रोटीन को अपनी सतह पर व्यक्त करने के लिए बेकिंग यीस्ट (खमीर) का आनुवंशिक रूप से संशोधित संस्करण विकसित किया, जिसके साथ वे होने वाले उन परिवर्तनों को खाका तैयार कर सकते हैं जो वायरस को बेअसर करने वाले एंटीबॉडीज से बच जाते हैं।

व्हाइटहेड ने कहा कि परिणामी मानचित्र कोविड-19 के गंभीर मामलों वाले रोगियों के लिए अधिक प्रभावी बूस्टर टीके और अनुरूप एंटीबॉडी उपचार के विकास को दर्शा सकता है।

यह अध्ययन ‘सेल रिपोर्ट्स’ जर्नल में मंगलवार को प्रकाशित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर