लाइव न्यूज़ :

यमन के अदन हवाई अड्डे पर नये कैबिनेट सदस्यों का विमान उतरने के दौरान विस्फोट

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:21 IST

Open in App

सना (यमन), 30 दिसंबर (एपी) यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर जिस वक्त नवगठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर विमान उतरा उसी वक्त वहां एक बड़ा विस्फोट हुआ। यह जानकारी सुरक्षा अधिकारियों ने दी।

विस्फोट के स्रोत के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। सरकारी प्रतिनिधिमंडल में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे पर उन्होंने शव पड़े हुए देखे।

अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बातचीत करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

घटनास्थल से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में हवाई अड्डे के भवन के आसपास मलबा एवं टूटे हुए शीशे पड़े दिखे और कम से कम दो शव वहां पड़े हुए थे जिनमें एक शव जला हुआ था। एक अन्य तस्वीर में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का सहयोग करने का प्रयास कर रहा था, जिसके कपड़े फटे हुए थे।

प्रतिद्वंद्वी दक्षिणी अलगाववादियों के साथ समझौते के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल होने और पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद के नेतृत्व में मंत्री अदन लौट रहे थे।

देश में वर्षों तक चले गृह युद्ध के दौरान यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से स्व निर्वासित स्थिति में काम कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर