लाइव न्यूज़ :

यमन के अदन हवाई अड्डे पर नये कैबिनेट सदस्यों का विमान उतरने से पहले धमाका

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:35 IST

Open in App

सना (यमन), 30 दिसंबर (एपी) यमन के दक्षिणी शहर अदन के हवाई अड्डे पर बुधवार को एक बड़ा धमाका हुआ। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका नव गठित कैबिनेट के सदस्यों को लेकर आ रहे विमान के उतरने से महज कुछ समय पहले हुआ।

शुरुआती खबरों के मुताबिक कम से कम चार लोगों की मौत हुई है जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।

धमाके की वजह की तत्काल जानकारी नहीं मिली और न ही किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी ली है।

सरकारी विमान में सवार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे पर उन्होंने शव पड़े हुए देखे।

अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वे मीडिया से बातचीत करने के लिए अधिकृत नहीं थे।

यमन के संचार मंत्री नगुइब अल अवग जो सरकारी विमान में सवार थे ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्होंने दो धमाकों की आवाज सुनी, संभवत: यह ड्रोन हमला था।

यमन के प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद और अन्य को धमाके के बाद तुरंत हवाई अड्डे से शहर स्थित मशिक पैलेस ले जाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ अगर विमान पर बमबारी होती तो यह विनाशक होता।’’ उन्होंने जोर देकर बताया कि हमला विमान को निशाना बनाकर किया गया जिसे थोड़ा पहले उतरना था।

अदन स्वास्थ्य कार्यालय के उप प्रमुख मोहम्मद अल रोउबिद ने एपी को बताया कि धमाके में कम से चार लोगों की मौत हुई है जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

घटनास्थल से सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में हवाई अड्डे के भवन के आसपास मलबा एवं टूटे हुए शीशे पड़े दिखे और कम से कम दो शव वहां पड़े हुए थे जिनमें एक शव जला हुआ था। एक अन्य तस्वीर में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का सहयोग करने का प्रयास कर रहा था ,जिसके कपड़े फटे हुए थे।

प्रतिद्वंद्वी दक्षिणी अलगाववादियों के साथ समझौते के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल होने और पिछले हफ्ते शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद के नेतृत्व में मंत्री अदन लौट रहे थे।

देश में वर्षों तक चले गृह युद्ध के दौरान यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार सऊदी अरब की राजधानी रियाद से स्व निर्वासित स्थिति में काम कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर