लाइव न्यूज़ :

सईद के घर के पास विस्फोट में शामिल संदिग्धों के नेटवर्क का पता चला: पंजाब सरकार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:23 IST

Open in App

लाहौर, 28 जून पाकिस्तानी प्रांत पंजाब की सरकार ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के षड्यंत्रकारी और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर बम विस्फोट में शामिल महिलाओं सहित सभी 10 संदिग्धों के नेटवर्क का पता लगाने का सोमवार को दावा किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) इनाम गनी ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि जोहार टाउन बम विस्फोट में "पाकिस्तान विरोधी एक खुफिया एजेंसी" शामिल थी। लेकिन पत्रकारों द्वारा बार-बार आग्रह किए जाने के बाद भी उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया।

बुजदार ने कहा, "हमने संघीय सरकार को घटना में उसकी (पाकिस्तान विरोधी एजेंसी की) भूमिका के बारे में बता दिया है।"

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने घटना के 16 घंटे के अंदर विस्फोट में शामिल सभी पाकिस्तानी और अंतरराष्ट्रीय संदिग्धों के नेटवर्क का पता लगा लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने महिलाओं सहित 10 स्थानीय संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।’’

आईजीपी गनी ने कहा कि शत्रु एजेंसियों ने आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए स्थानीय लोगों को वित्तीय सहायता दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘ विस्फोट के षड्यंत्रकारी की पहचान कर ली गई है। घटना की आगे की जांच के लिए एक संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है।’’

गनी ने कहा कि जिस आतंकवादी ने कार में विस्फोटक रखा था और उसे सईद के घर के पास पार्क किया था, वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है, लेकिन वह धाराप्रवाह पंजाबी बोलता है, जिससे उसे यहां हमले को अंजाम देने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!