लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री आवास खाली किया

By भाषा | Updated: July 11, 2021 14:16 IST

Open in App

यरुशलम, 11 जुलाई (एपी) इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके परिवार ने रविवार सुबह प्रधानमंत्री आवास खाली कर दिया। देश में वैकल्पिक सरकार के गठन के साथ ही लंबे समय तक पद पर काबिज रहे नेता ने सत्ता से बेदखल होने के करीब एक महीने बाद आवास खाली किया है।

उनके पारिवारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मध्यरात्रि के फौरन बाद नेतन्याहू परिवार ने यरुशलम में बलफोर स्ट्रीट स्थित आवास खाली कर दिया। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ पिछले महीने बनी सहमति के अनुरूप उन्होंने यह आवास छोड़ दिया।

बलफोर आवास नेतन्याहू के कथित घोटालों का प्रतीक बन गया था और यह उनके खिलाफ पिछले साल अधिकांश वक्त तक चले साप्ताहिक प्रदर्शनों का स्थल भी था। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार मामले में मुकदमे का सामना कर रहे तत्कालीन प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की थी। हालांकि, नेतन्याहू ने आरोपों से तथा इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था।

नेतन्याहू इजराइल में सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहे जो पिछले 12 साल से इस पद पर थे और 1990 के दशक में भी पद पर उनका कुछ वक्त का कार्यकाल था तथा वह 2009 से इस आवास में रह रहे थे।

बेनेट ने आवास में रहने की किसी तिथि की फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?