लाइव न्यूज़ :

नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 29 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर रचा इतिहास, तोड़ा अपना रिकॉर्ड

By आकाश चौरसिया | Updated: May 12, 2024 11:32 IST

Kami Rita Sherpa-Everest Record: नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 29वीं बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। अब उन्होंने कहा वो एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के कामी रीता शेरपा ने रचा नया इतिहासवो 29वीं बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में कामयाब हुएइस पहले वो एक हफ्ते में दो बार चढ़ाई कर 28 बार चढ़ने वाले पहले पर्वतरोही बने थे

Kami Rita Sherpa-Everest Record:नेपाली पर्वतरोही कामी रीता शेरपा ने लगातार 29वीं बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचते हुए अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने यह कार्य रविवार सुबह यानी आज 12 मई, 2024 को कर दिखाया है। रिता को 'एवरेस्ट मैन' के नाम से भी जाना जाता है। 

54 वर्षीय कामी रीता शेरपा पर्वतारोही और मार्गदर्शक ने इससे पहले 884.86 मीटर ऊंची चोटी को एक हफ्ते में दो बार चढ़कर 28वां रिकॉर्ड हासिल कर चुके हैं। लेकिन, अब उन्होंने कहा है इस बार फिर से वो एक हफ्ते के भीतर दोबारा चोटी पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड दर्ज करवाएंगे। 

शिखर पर पहुंचने से पहले, कामी रीता शेरपा ने कहा था कि उनकी किसी भी निश्चित संख्या में सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट का नेपाली नाम) पर चढ़ने की कोई योजना नहीं है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा, पर्वतरोही ने रविवार सुबह करीब 7 बजकर 25 मिनट पर '7 शिखर ट्रेक' द्वारा आयोजित एक अभियान का मार्गदर्शन करते हुए पहुंचने में कामयाब हुए। 

'7 शिखर ट्रेक' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट कर बताया कि 7 शिखर ट्रेक को कामी रिता के मार्कदर्शन देते हुए उन्होंने 29वीं बार इस ऊंचाई को पार किया। हालांकि, इस कामयाबी से उन्हें माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाला सफल पर्वतरोही बना दिया है। 

कामी रीता शेरपा ने मई के आखिर में पर्वतारोहण अभियान दल की 28 सदस्यीय लोगों के साथ काठमांडू से पर्वत पर पहुंचने की यात्रा शुरू की थी। कामी रीता शेरपा पर्वतारोहियों के लिए मार्गदर्शक के रूप में सागरमाथा पर चढ़ाई पूरी करने में सफल हुए हैं। 

इस पर्वतरोही ने पिछले साल बनाया था रिकॉर्ड कामी रीता शेरपा ने 71 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर ये मुकाम हासिल किया। पासांग दावा शेरपा जो नेपाल के सोलुखुमबु से आते हैं, उन्होंने पिछले साल 27 बार चढ़ने का रिकॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन, खबर के मुताबिक यह पुख्ता नहीं हुआ है कि उन्होंने सागरमाथा की चोटी को पार किया। 

टॅग्स :नेपालभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा