लाइव न्यूज़ :

नेपाल में होगा दो प्रमुख कम्युनिस्ट पार्टियों का विलय, इन सात बिंदुओं पर सहमति

By IANS | Updated: February 20, 2018 23:34 IST

दोनों दलों द्वारा हस्ताक्षरित सात्र सूत्री समझौते के मुताबिक एकीकृत साम्यवादी दल का नाम नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) होगा।

Open in App

नेपाल में एक बड़े राजनैतिक घटनाक्रम के तहत दो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट दलों, सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन (माओवादी सेंटर) ने विलय कर एक नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) के नेताओं ने सोमवार रात सात बिंदुओं पर सहमति जताई। इन बिंदुओं में नई पार्टी का नाम भी शामिल है। दोनों दलों द्वारा हस्ताक्षरित सात्र सूत्री समझौते के मुताबिक एकीकृत साम्यवादी दल का नाम नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) होगा।

यूएमएल और माओवादी सेंटर ने विचार-विमर्श के द्वारा सैद्धांतिक मुद्दों को निपटा कर आम एकता सम्मेलन बुलाने का फैसला किया है। हालांकि, समझौते में दोनों दलों के एक होने की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। दोनों दलों के नेताओं ने राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय द्वारा आर्थिक व सामाजिक बदलाव कर समाजवाद के लिए जमीन तैयार करने पर सहमति जताई है।

प्रधानमंत्री एवं सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के.पी.शर्मा ओली और माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' अगली आमसभा तक बारी-बारी से नई पार्टी की अध्यक्षता संभालेंगे।इसी तरह, तीन साल बाद ओली प्रधानमंत्री पद प्रचंड को सौंप देंगे। प्रचंड ने मंगलवार को कहा कि नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का सैद्धांतिक रूप से गठन हो गया है और चुनाव आयोग में पंजीकृत होने के बाद यह कानूनी रूप से सामने आ जाएगी।

उन्होंने कहा, "हमने आमसभा तक दो अध्यक्षों की व्यवस्था को बनाए रखने का फैसला किया है।" समझौते के मुताबिक, नई पार्टी के सांगठनिक ढांचे, अंतरिम विधान व अंतरिम राजनैतिक रपट को तैयार करने के लिए विभिन्न कार्यबल बनाए गए हैं। प्रचंड ने कहा कि दोनों दलों की पुरानी समितियों को कार्यबलों के सुझावों और विधान के आधार पर एक हफ्ते में भंग कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की आमसभा दो साल के अंदर होगी और तबतक ओली प्रधानमंत्री रहेंगे।

समझौते में कहा गया है कि नई पार्टी का निर्देशक सिद्धांत मार्क्‍सवाद-लेनिनवाद होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि यूएमल के 'जनता का बहुदलीय लोकतंत्र', माओवादी सेंटर के 'माओवाद' और '21वीं सदी के लोकतंत्र' के सिद्धांतों को जरूरत के हिसाब से संशोधित किया जाएगा।

टॅग्स :नेपालभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?