लाइव न्यूज़ :

नेपाल को अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख खुराक प्राप्त हुई

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:22 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 12 जुलाई नेपाल को सोमवार को अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख से अधिक खुराक मिली। नेपाल को टीके की ये खुराकें उस समय मिली है जब देश इस समय टीकों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है।

नेपाल को मिली टीके की यह पहली खेप है। अमेरिका ने ‘कोवैक्स योजना’ के जरिये नेपाल को 15,34,850 खुराक प्रदान की। अमेरिकी राजदूत रैंडी बेरी ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को टीके सौंपे।

बेरी ने नेपाल को टीके सौंपने के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘‘आज हम नेपाल को कोवैक्स के माध्यम से पर्याप्त जेएनजे कोविड-19 टीके दे रहे हैं, जिससे 15 लाख लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा सके।’’ बेरी ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि अमेरिका नेपाल को कोविड-19 सहायता देने वाला एकमात्र सबसे बड़ा देश है। अमेरिकी लोगों की ओर से इस उपहार का उद्देश्य जीवन बचाना है।’’

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने टीके प्रदान करने के लिए अमेरिकी सरकार का नेपाल सरकार और लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया।

‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री श्रेष्ठ ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी टीकों की खुराक 50 से 54 साल के लोगों को दी जाएगी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जॉनसन एंड जॉनसन टीके मिलने से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच नेपाल के टीकाकरण अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

नेपाल ने अपना टीकाकरण अभियान कोविशील्ड की 10 लाख खुराक के साथ शुरू किया था, जो कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित एस्ट्राजेनेका प्रकार का टीका है। कोविशील्ड टीके की खुराक भारत सरकार ने नेपाल को उपहार के रूप में दी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि पिछले 24 घंटे में नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,831 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,99,088 पर पहुंच गई। देश में अब तक 6,19,894 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया था कि इस महामारी से 20 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9,382 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर