लाइव न्यूज़ :

नेपाल 9 जून को संसद में विवादित नक्‍शे पर संविधान संशोधन करेगा, जानिए पूरा मामला

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 6, 2020 19:06 IST

नेपाल 9 जून को प्रतिनिधि सभा में नक्शे से जुड़े एक संवैधानिक संशोधन को अपनाएगा. संविधान संशोधन पारित हो जाने के बाद ये नेपाल के नए नक्शे को कानूनी दर्जा देगा जिसमें भारत के कुछ भागों को नेपाल अपना अंग बता रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत के साथ जारी सीमा विवाद के बीच 31 मई को नेपाल सरकार ने संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था.नेपाल संशोधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक मैप में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर दावा किया था.

काठमांडू: नेपाल 9 जून को प्रतिनिधि सभा में नक्शे से जुड़े एक संवैधानिक संशोधन को अपनाएगा. ये खबर सामाचार एजेंसी एएनआई ने नेपाली मीडिया के हवाले से दी है. एक बार संविधान संशोधन पारित हो जाने के बाद नेपाल नए नक्शे को कानूनी दर्जा मिल जाएगा. इस विवादित नक्शे में भारत के कुछ भागों को नेपाल अपना अंग बता रहा है. 

31 मई को पेश किया था संविधान संशोधनभारत के साथ जारी सीमा विवाद के बीच 31 मई को नेपाल सरकार ने संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था. ये संविधान संशोधन को मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस द्वारा विधेयक का समर्थन किए जाने के एक दिन बाद पेश किया गया. नेपाल ने हाल में देश का संशोधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक मानचित्र जारी किया था जिसमें उसने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर दावा किया था. 

नेपाल के इस दावे पर भारत ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा था कि ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर किए गए कृत्रिम’’ दावे को स्वीकार नहीं करेगा. संशोधित विधेयक को संसद से मंजूरी मिलते ही नये मानचित्र का उपयोग सभी आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाएगा. संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति विधेयक पर अंतिम मंजूरी देंगे. 

इनपुट भाषा

टॅग्स :नेपालउत्तराखण्डनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा