लाइव न्यूज़ :

नेपाल और भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 00:25 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 16 सितंबर नेपाल और भारत ने दक्षिण नेपाल के तराई क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर एक डिजिटल बैठक की एवं सड़क निर्माण में हुयी प्रगति की समीक्षा की।

यहां भारतीय दूतावास के सूत्रों ने बताया कि दक्षिण नेपाल तराई क्षेत्र सड़क अवसंरचना सुदृढीकरण पर चौथी संयुक्त परियोजना निगरानी समिति ने नेपाल के तराई क्षेत्र में भारत सरकार के सहयोग से जमीन पर उतारी जा रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा 14 रोड पैकेजों में से 13 के पूरा होने पर संतोष व्यक्त किया।

भारत के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (उत्तरी) अनुराग श्रीवास्तव और नेपाल के भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव केशव कुमार शर्मा ने इस समिति की बैठक की सह अध्यक्षता की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘ दोनों पक्षों ने कहा कि कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद परियोजना ने अच्छी प्रगति की है और यह पूरा होने के आखिरी चरण में हैं।’’

भारत ने नेपाल के तराई क्षेत्र में कुल 306 किलोमीटर लंबाई की 10 सड़कों के निर्माण के लिए 2016 में 500 करोड़ रूपये का वादा किया था। ये सड़कें भारतीय सीमा से सटे पूरब-पश्चिम राजमार्ग को जोड़ती हैं और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को आसान बनाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें