लाइव न्यूज़ :

नेपाल : बारिश संबंधी घटनाओं में 31 लोगों की मौत, 43 अन्य लापता

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:34 IST

Open in App

काठमांडू, 20 अक्टूबर नेपाल के कई हिस्सों में पिछले सप्ताह से लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 43 अन्य लापता हैं। मीडिया की खबरों में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

नेपाल के आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 22 लोग घायल भी हुए हैं।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख हमकाला पांडे ने यहां संवाददाताओं को बताया ‘‘अब तक बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं के कारण 31 लोगों की मौत हुई है। इलम में सात, पंचथर में छह, डोटी में सात, धनकुटा में छह, सुनसारी में तीन और कालीकोट और दडेलधुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा कि भूस्खलन की वजह से हुमला में छह, बजहांग में 23 और कैलाली में चार लोगों सहित देश के विभिन्न जिलों के कुल 43 लोग लापता हो गए हैं। इस दौरान विभिन्न जिलों से कुल 700 लोगों को बचाया गया है।

दैनिक समाचार पत्र ‘‘द हिमालयन टाइम्स’’ की एक खबर के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ पुल ढह गए और राजमार्ग बाधित हो गए। कुछ शहरों और हवाईअड्डों में पानी भर गया है। इसके अलावा कुछ जिलों में रिहायशी बस्तियों में बाढ़ का पानी भर गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, बारिश संबंधी घटनाओं से नेपाल के 19 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक