लाइव न्यूज़ :

नवाज़ शरीफ का पासपोर्ट 16 फरवरी को रद्द कर दिया जाएगाः गृह मंत्री

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:16 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 30 दिसंबर पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को कहा कि वह 16 फरवरी को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ का पासपोर्ट रद्द कर देगी।

शरीफ (70) पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ के सुप्रीमो हैं। वह पिछले साल नवंबर से लंदन में रह रहे हैं। लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के वास्ते विदेश जाने की इजाजत दी थी।

पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए गए हैं। इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उन्हें घोषित अपराधी करार दिया था।

गृह मंत्री रशीद अहमद ने पूछने पर पत्रकारों से कहा, ‘‘(हम) 16 फरवरी को नवाज़ शरीफ का पासपोर्ट रद्द कर देंगे। "

उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।

इस बीच गृह मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मिर्जा शहज़ाद अकबर ने कहा कि पाकिस्तान ने ब्रिटेन के अधिकारियों से शरीफ को निर्वासित करने का अनुरोध किया है। हालांकि पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर