लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ ‘पूरी तरह से ठीक होने’’ तक नहीं लौटेंगे पाकिस्तान: पीएमएल-एन

By भाषा | Updated: August 7, 2021 16:10 IST

Open in App

लाहौर, सात अगस्त पाकिस्तान के विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ‘‘पूरी तरह से ठीक होने’’ तक देश में उनकी वापसी से इनकार किया है। साथ ही कहा कि उनके भाई कानूनी रूप से ब्रिटेन में रह सकते हैं जब तक कि ब्रिटिश आव्रजन न्यायाधिकरण उनके वीजा का समय बढ़ाने के गृह विभाग के इनकार के खिलाफ अपील पर फैसला नहीं करता।

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए गए शरीफ (71) नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं, जब लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें उपचार के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी। खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने वीजा विस्तार के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो के आवेदन को अपील करने के अधिकार के साथ खारिज कर दिया है।

‘डॉन’ अखबार के मुताबिक नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर नवाज शरीफ को इलाज के लिए पाकिस्तान छोड़ने की इजाजत दे दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ की सेहत को लेकर राजनीति करना अमानवीय है। सरकारी तंत्र शरीफ को बदनाम करने पर आमादा है। इससे देश की बदनामी हो रही है।’’

अपने बड़े भाई की वतन वापसी के बारे में शहबाज ने कहा, ‘‘नवाज शरीफ तब पाकिस्तान लौटेंगे, जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तथा लंदन में डॉक्टर उन्हें (देश वापस) यात्रा करने की अनुमति देंगे।’’ पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने भी मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है। मरियम ने ट्वीट किया, ‘‘इस नकली सरकार ने नवाज शरीफ से अपनी हार स्वीकार कर ली है, जो पाकिस्तान का वर्तमान और भविष्य हैं। उन्हें निशाना बनाकर किसी का कद ऊंचा नहीं हो सकता।’’

पीएमएल-एन की सूचना सचिव मरियम औरंगजेब ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और प्रधानमंत्री खान के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान हिरासत में नवाज शरीफ की तबीयत खराब हो गई थी। मेडिकल रिपोर्ट और न्यायाधिकरण ने कहा था कि वह पाकिस्तान में अपनी बीमारी का इलाज नहीं करा सकते।

इस बीच, सूचना राज्य मंत्री फारुख हबीब ने कहा कि ‘‘भगोड़ा और वांछित’’ व्यक्ति समय सीमा समाप्त हो चुके पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ लंदन में रह रहा है और ब्रिटेन द्वारा चिकित्सा आधार पर वीजा बढ़ाने से इनकार करने के बाद पीएमएल-एन नेतृत्व की नींद उड़ गयी है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आव्रजन न्यायाधिकरण में कई मामले लंबित हैं और शरीफ के मामले में फैसला आने में एक साल या उससे अधिक समय लग सकता है। तब तक उनके ब्रिटेन में ही रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा