लाइव न्यूज़ :

नाटो प्रमुख ने किया आगाह : अफगानिस्तान से सैनिकों की जल्द वापसी पर बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:30 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 17 नवंबर (एपी) नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने मंगलवार को आगाह किया कि सैन्य संगठन अफगानिस्तान से जल्द बाहर निकलने की भारी कीमत चुका सकता है। उनके इस बयान से पहले अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले सप्ताहों में अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला सकते हैं।

स्टोल्टेनबर्ग ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अब मुश्किल फैसले का सामना कर रहे हैं। हम करीब 20 साल से अफगानिस्तान में हैं और कोई भी नाटो सहयोगी जरूरत से ज्यादा यहां रुकना नहीं चाहता है। लेकिन साथ ही, यहां से जल्द जाने या बिना समन्वय के जाने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ युद्ध प्रभावित इस देश के फिर से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की स्थली बनने और यहां से आतंकवादियों द्वारा हमारे देशों को निशाना बनाने के लिए षड्यंत्र रचने का खतरा है। और आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) जो सीरिया और इराक से उखाड़ फेंके जाने के बाद यहां फिर से पांव जमा सकता है।’’

अमेरिका की योजना के तहत मध्य जनवरी के बाद यहां से 2,500 सैनिकों को वापस बुला सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब