लाइव न्यूज़ :

नाटो प्रमुख ने कहा- 'चीन ने अपने तरीके नहीं बदले तो उसे परिणाम भुगतना होगा', यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद करने का आरोप

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 18, 2024 16:29 IST

नाटो के प्रमुख ने कहा कि चीन जो कर रहा है वह लंबे समय तक काम नहीं कर सकता। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को समाप्त करने की कोई इच्छा नहीं जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देनाटो के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि चीन यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का समर्थन कर रहा है कहा- अगर चीन ने अपने तरीके नहीं बदले तो उसे परिणाम भुगतना होगास्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि संभावित प्रतिबंधों के बारे में बातचीत चल रही है

Russia-Ukraine war: नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि चीनयूक्रेन के खिलाफ  रूस के युद्ध का समर्थन कर रहा है और अगर चीन ने अपने तरीके नहीं बदले तो उसे परिणाम भुगतना होगा। जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि चीन रूस को युद्ध में समर्थन भी कर रहा है और यूरोपीय सहयोगियों के साथ संबंध बनाए रखने की भी कोशिश कर रहा है। 

स्टोल्टेनबर्ग ने वाशिंगटन की यात्रा के दौरान बीबीसी से बात करते हुए चीन की पोल खोली। नाटो के प्रमुख ने कहा कि चीन जो कर रहा है वह लंबे समय तक काम नहीं कर सकता। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को समाप्त करने की कोई इच्छा नहीं जताई है। 

रूस के प्रति चीन के समर्थन के बारे में नाटो सदस्यों के संभावित कदमों के बारे में बात करते हुए स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि संभावित प्रतिबंधों के बारे में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि चीन रूस के साथ बहुत सारी तकनीकें साझा कर रहा है। वह माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने में रूस का सहयोग कर रहा है जो मिसाइलें, हथियार बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन हथियारों का उपयोग रूस यूक्रेन के खिलाफ करता है।

उन्होंने कहा कि अगर चीन अपना व्यवहार नहीं बदलता है तो हमें किसी प्रकार की आर्थिक लागत पर विचार करना चाहिए। हालांकि रूस के समर्थन के कारण बीजिंग पहले से ही कुछ प्रतिबंधों के अधीन है। पिछले महीने, अमेरिका ने प्रतिबंधों की घोषणा की थी जो चीन और हांगकांग में स्थित लगभग 20 फर्मों लागू थे।

दूसरी तरफ चीन ने मॉस्को के साथ अपने व्यापार का बचाव करते हुए कहा है कि वह घातक हथियार नहीं बेच रहा है और कानूनों और नियमों के अनुसार दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात को संभालता है।

नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग की ये टिप्पणी हाल ही में स्विट्जरलैंड में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन के बाद आई है। इसमें दर्जनों देशों ने कीव का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन रूस ने इसे समय की बर्बादी बताया और कहा कि वह शांति वार्ता के लिए तभी सहमत होगा जब यूक्रेन अनिवार्य रूप से आत्मसमर्पण करेगा।

टॅग्स :NATOचीनशी जिनपिंगयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनVladimir Putin
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!