लाइव न्यूज़ :

समुद्र के अंदर ज्वालामुखी फटने के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी, स्थानीय लोगों को दी गई जरूरी सलाह

By भाषा | Updated: January 15, 2022 14:01 IST

टोंगा की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि मजबूत और असामान्य धाराएं और अप्रत्याशित उछाल कई घंटों तक जारी रहेगा और जब तक इस सलाह को रद्द नहीं किया जाता है तब तक खतरे को वास्तविक माना जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी की गई हैसमुद्र के अंदर ज्वालामुखी के फटने के बाद टोंगा की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने चेतावनी जारी की हैस्थानीय लोगों को समुद्र के किनारों से दूर हट जाने को कहा गया है

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड): टोंगा ने समुद्र के अंदर ज्वालामुखी सक्रिय होने के बाद शनिवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बड़ी लहरें तटीय क्षेत्रों में किनारों पर आती दिख रही हैं। टोंगा मौसम विज्ञान सेवाओं ने बताया कि पूरे टोंगा के लिए सुनामी की चेतावनी लागू की गई है। टोंगा के हंगा टोंगा हंगा हापाई द्वीप पर ज्वालामुखी के सक्रिय होने की घटनाओं की शृंखला के तहत हालिया ज्वालामुखी सक्रिय हुआ है। 

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि मजबूत और असामान्य धाराएं और अप्रत्याशित उछाल कई घंटों तक जारी रहेगा और जब तक इस सलाह को रद्द नहीं किया जाता है तब तक खतरे को वास्तविक माना जाना चाहिए। राष्ट्रीय सलाहकार ने टोंगा में हुंगा-टोंगा-हंगा-हापै में एक बड़े ज्वालामुखी विस्फोट के बाद चेतावनी जारी की।

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) ने तटीय इलाकों में बाढ़ की उम्मीद जताई है। एजेंसी ने यहां के लोगों को जरूरी सलाह दिए हैं। लोगों को समुद्र तटों और किनारे के क्षेत्रों से दूर रहने और बंदरगाहों,नदियों से हट जाने को कहा गया है।

चेतावनी जारी करते हुए नेमा ने कहा कि समुद्र में असमान्य लहरें देखने को मिल रही हैं इसलिए तट पर न जाएं। इसमें और उछाल की संभावना है। तटीय क्षेत्र के लोगों को निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। एजेंसी ने कहा कि इस जानकारी को  परिवार, पड़ोसियों और दोस्तों के साथ साझा करें।

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडहिंदी समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा