लाइव न्यूज़ :

दुरुपयोग के दावों के बाद एनएएसओ ने कुछ सरकारी ग्राहकों को पेगासस का उपयोग करने से रोका

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 जुलाई पेगासस जासूसी कांड के केंद्र में मौजूद, इजराइली साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप ने उसकी स्पाईवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे दुनिया भर के अपने सरकारी ग्राहकों में से कई को इसका उपयोग करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है। अमेरिकी मीडिया की खबर के मुताबिक कंपनी फिलहाल इसके कथित दुरुपयोगों की जांच कर रही है।

पेगासस सॉफ्टवेयर का भारत समेत कई अन्य देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, नेताओं और कई अन्य की जासूसी के लिए कथित तौर पर उपयोग करने के आरोपों ने निजता से संबंधित मुद्दों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह रोक मीडिया संगठनों के परिसंघ ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ द्वारा जांच के जवाब में लगाई गई है जिसने जानकारी दी है कि कंपनी का पेगासस स्पाईवेयर हैकिंग और संभवत: निगरानी करने से जुड़ा है।

नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) ने इजराइली कंपनी में एक स्रोत के हवाले से कहा, “कुछ ग्राहकों की जांच की जा रही है। इनमें से कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रयोग को अस्थायी रूप से रोका गया है।”

स्वतंत्र एवं गैर लाभकारी मीडिया संगठन की खबर के मुताबिक, सूत्रों ने सरकारी एजेंसियों या उन देशों के नाम नहीं बताए हैं जिन्हें एनएसओ ने अपने स्पाईवेयर के इस्तेमाल से फिलहाल रोका है। उन्होंने बताया कि इजराइली रक्षा नियम कंपनी को उसके ग्राहकों की पहचान करने से प्रतिबंधित करते हैं।

एनएसओ की जारी आंतरिक जांच में उन लोगों के टेलीफोन नंबर की जांच की गई है जिसे एनएसओ के ग्राहकों ने संभावित लक्ष्यों के तौर पर चिह्नित किया था।

कर्मचारी ने कहा, “हमने लगभग सारी चीजों की जांच की है, हमें पेगासस के साथ कोई संबंध नहीं मिला है।” हालांकि, उसने संभावित दुरुपयोग के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया जिसका एनएसओ को संभवत: पता चला हो।

कंपनी नीति के कारण नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कर्मचारी ने कहा कि एनएसओ “इस मामले पर अब मीडिया के सवालों का जवाब नहीं देगा और वह शातिर एवं निंदनीय अभियान का हिस्सा नहीं बनेगा।”

इज़राइली सरकार को भी दबाव का सामना करना पड़ा है क्योंकि वह अन्य देशों को स्पाइवेयर तकनीक की बिक्री को नियंत्रित करती है। इसने एनएसओ पर लगे आरोपों की जांच शुरू की है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इजराइली अधिकारियों ने "कंपनी के संबंध में लगाए गए आरोपों का आकलन करने के लिए,"तेल अवीव के पास हर्जलिया में बुधवार को एनएसओ के कार्यालय का निरीक्षण किया था।

एनएसओ कर्मचारी ने कहा कि कंपनी जांच में पूरा सहयोग कर रही है और इजराइली अधिकारियों के समक्ष साबित करना चाहती है कि मीडिया की खबरों में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं वे पेगासस का निशाना नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां