लाइव न्यूज़ :

धरती की तरफ तेजी से बढ़ रही है 19 मीटर की चट्टान, नासा ने जारी की चेतावनी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 30, 2023 16:38 IST

2023 HZ3 नामक क्षुद्रग्रह का आकार 19 मीटर (लगभग 62 फुट) है। इसका आकार ही चिंता का सबसे बड़ा कारण है क्योंकि अगर यह धरती से टकराया तो गंभीर नुकसान हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक खतरनाक चट्टान तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रही हैनासा ने एक चेतावनी जारी की हैक्षुद्रग्रह का आकार 19 मीटर (लगभग 62 फुट) है

नई दिल्ली: नासा ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक खतरनाक चट्टान 31648 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रही है। यह एक क्षुद्रग्रह 2023 HZ3 है जो पृथ्वी की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। आम तौर पर क्षुद्रग्रह मंगल और बृहस्पति के बीच परिक्रमा करते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ क्षुद्रग्रह बृहस्पति के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से बेल्ट से बाहर निकल जाते हैं।

ऐसा ही एक  क्षुद्रग्रह अब अपनी बेल्ट से बाहर निकलकर धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। नासा की नई खतरे की चेतवानी ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। 2023 HZ3 नामक क्षुद्रग्रह का आकार 19 मीटर (लगभग 62 फुट) है। इसका आकार ही चिंता का सबसे बड़ा कारण है क्योंकि अगर यह धरती से टकराया तो गंभीर नुकसान हो सकता है। आम तौर पर क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में आते ही घर्षण के कारण खुद ही नष्ट हो जाते हैं। लेकिन 2023 HZ3 का आकार बड़ा होने के कारण वैज्ञानिक चिंतित हैं।

नासा ने ऐसे खतरों का समय रहते पता करने के लिए एनईओ (नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स) अवलोकन कार्यक्रम की स्थापना की है। इसके तहत धरती की तरफ बढ़ रहे क्षुद्रग्रहों को  खोजने और ट्रैक करने का काम किया जाता है। नासा के मुताबिक, 'एनईओ' धूमकेतु और क्षुद्रग्रह हैं जिन्हें आस-पास के ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण द्वारा पृथ्वी की कक्षा में धकेल दिया जाता है। पर्यवेक्षक दुनिया भर में ग्राउंड-आधारित टेलीस्कोप का उपयोग करके एनईओ को ढूंढते और ट्रैक करते हैं। 

कोई भी एस्टेरॉयड अगर पृथ्वी के 7.5 मिलियन किलोमीटर के करीब आता है और इसका आकर 150 फोट से ज्यादा होता है तो, नासा पृथ्वी के निकट वस्तु (NEO: Asteroids और Comets) के लिए चेतावनी और रेड फ्लैग जारी करता है।

बता दें कि बीते 28 अप्रैल 2023 को भी एस्टेरॉयड 2023 HW1 धरती के करीब 2.66 मिलियन मील की दूर से गुजरा था। नासा की CNEOS के देता के मुताबिक ये खतरनाक 120 फुट का एस्टेरॉयड करीब 36861 किमी/घंटे की गति से पृथ्वी के करीब से गुजरा। दूरी ज्यादा होने के कारण कोई खतरा नहीं था।

टॅग्स :नासाअमेरिकाअर्थ (प्रथ्वी)इसरो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा