लाइव न्यूज़ :

टाइम की सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में नरेंद्र मोदी, पुतिन, ट्रंप हैं दावेदार

By भाषा | Updated: March 30, 2018 03:23 IST

बीते एक दशक से भी अधिक समय से टाइम की प्रभावशाली शख्सियतों की सालाना सूची बनाई जाती रही है जिसमें दुनियाभर में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले को जगह मिलती है।

Open in App

न्यूयॉर्क, 30 मार्चः टाइम पत्रिका की 100 प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में स्थान पाने के दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शामिल हैं। इस सूची में उन लोगों को स्थान दिया जाता है जो समसामयिक विश्व पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं।

बीते एक दशक से भी अधिक समय से टाइम की प्रभावशाली शख्सियतों की सालाना सूची बनाई जाती रही है जिसमें दुनियाभर में अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले कलाकारों, नेताओं, वैज्ञानिकों, कार्यकर्ताओं और उद्यमियों को जगह मिलती है।

इस वर्ष की सूची की घोषणा अगले महीने की जाएगी। सूची में नाम शामिल करने के बारे में अंतिम फैसला टाइम के संपादकों का होता है। लेकिन पत्रिका ने पाठकों से इस वर्ष की सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों के बारे में ऑनलाइन वोट करने की अपील की है।

मोदी का नाम वर्ष 2016 और 2017 में भी दावेदारों की सूची में शामिल था। टाइम के संपादकों ने वर्ष 2015 में 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों में उनका नाम शामिल किया था। पत्रिका के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी पर एक लेख लिखा था।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को साल 2015 के टाइम 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना गया था। फेसस मैगजीन 'टाइम' ने इस खिताब के अंतिम आठ दावेदारों में इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी और अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार  डोनाल्ड ट्रम्प को भी शामिल किया था।

इस खिताब के शुरुआती 58 दावेदारों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचई के नामों को भी शामिल किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में भी पर्सन ऑफ द ईयर के दावेदारों में शामिल थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनडोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!