लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi: भारत का चेहरा बन गए हैं पीएम मोदी, अमेरिका सांसद ब्रैड शरमन ने कहा- द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत होते देखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2024 12:42 IST

Narendra Modi: रूस के साथ भारत के रक्षा संबंध, भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए एक चुनौती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहर देश की अपनी चुनौतियां होती हैं, हर नेता की अपनी चुनौतियां होती हैं। मैं किसी देश की सफलता का श्रेय केवल एक नेता को नहीं देता। अमेरिका और भारत के संबंध काफी मजबूत हुए हैं।

Narendra Modi:अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने भारत में 2014 से हुई आर्थिक प्रगति एवं विकासात्मक कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भारत का चेहरा बन गए हैं। अमेरिकी संसद में भारत के बड़े समर्थकों में से एक माने जाने वाले ब्रैड शरमन ने कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत होते देखा है। उन्होंने साथ ही कहा कि रूस के साथ भारत के रक्षा संबंध, भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए एक चुनौती हैं। शरमन ने कहा, ‘‘वह (मोदी) भारत का चेहरा बन गए हैं और हमने बहुत महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति देखी है।

बेशक, हर देश की अपनी चुनौतियां होती हैं, हर नेता की अपनी चुनौतियां होती हैं। मैं किसी देश की सफलता का श्रेय केवल एक नेता को नहीं देता। मेरा मतलब है कि आपके पास 1.3 अरब से अधिक लोग हैं और वे सभी भारत को और अधिक सफल देश बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’ शरमन (68) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के डेमोक्रेटिक सदस्य हैं और पिछले 28 साल से भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के संबंध काफी मजबूत हुए हैं।

मैं यह जानता हूं क्योंकि मैं यहां प्रतिनिधि सभा में ‘यूएस इंडिया कॉकस’ का पूर्व अध्यक्ष हूं, जो सबसे बड़ा है। हमने इसे सभी द्विदलीय कॉकस में सबसे बड़ा बनाया। ’’ शरमन ने कहा कि विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तेजी से बढ़ा है।

निस्संदेह, भारतीय-अमेरिकी सबसे अधिक शिक्षित हैं और अमेरिका में सभी जातीय समूहों की तुलना में उनकी आय सबसे अधिक है।’’ शरमन ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों का और विस्तार होते देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई व्यवसायियों से इस बारे में बात की है कि कैसे भारत निवेश के लिए उत्कृष्ट स्थान है और उन देशों की तुलना में व्यापार करने के लिए एक बेहतर जगह है जो लोकतांत्रिक नहीं हैं और जहां कानून का स्थापित नियम नहीं है।

विशेष रूप से जो लोग चीन में निर्माण करते हैं, उन्हें इस तथ्य पर विचार करना चाहिए कि वह लोकतांत्रिक देश नहीं है और वह ऐसा देश नहीं है जिसके कानून के शासन की प्रणाली पर भरोसा किया जा सके।’’ शरमन ने कहा, ‘‘किसी व्यवसाय की सफलता के लिए निष्पक्ष और ईमानदार अदालत प्रणाली तक पहुंच होना अत्यंत महत्वपूर्ण है जो भारत में है लेकिन कुछ देशों में नहीं है।’’ अमेरिकी सांसद ने साथ ही कहा कि भारत और रूस के बीच रक्षा संबंध बरकरार हैं और यह अमेरिका-भारत संबंधों के लिए एक चुनौती है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमेरिकावाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!