लाइव न्यूज़ :

Naomi Osaka-Rapper Cordae: अब कोई रिश्ता नहीं?, रैपर कॉर्डे और नाओमी ओसाका की राह अलग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2025 10:40 IST

Naomi Osaka-Rapper Cordae: ओसाका ने लगभग 15 महीने के अवकाश के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देओसाका और कॉर्डे जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स में एक बेटी के माता-पिता बने थे।एक शानदार इंसान और एक अद्भुत पिता हैं। अनुभवों से आगे बढ़ने में सक्षम हूं।

Naomi Osaka-Rapper Cordae: चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका का कहना है कि उनके और उनके साथी रैपर कॉर्डे के बीच अब कोई रिश्ता नहीं रह गया है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते से भी कम समय पहले ओसाका ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। ओसाका ने 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। वह दो बार अमेरिकी ओपन की चैंपियन भी रह चुकी हैं। ओसाका और कॉर्डे जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स में एक बेटी के माता-पिता बने थे।

ओसाका ने लगभग 15 महीने के अवकाश के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की थी। ओसाका ने लिखा, ‘‘कोई बुरा ख़्याल नहीं, वह एक शानदार इंसान और एक अद्भुत पिता हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत खुशी है कि हमारी राहें एक-दूसरे से जुड़ गईं क्योंकि मेरी बेटी मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है और मैं हमारे साथ के अनुभवों से आगे बढ़ने में सक्षम हूं।’’

टॅग्स :टेनिसअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."