लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में ‘हत्या सूची’ का रहस्य गहराया, संसदीय समिति ने जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:41 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 13 अगस्त पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने तथाकथित ‘हत्या सूची’ के मामले में जांच का आदेश दिया है जिसमें देश की सार्वजनिक हस्तियों के नाम हैं। कुछ दिन पहले ही तालिबान के एक पूर्व ओहदेदार ने सूची की मौजूदगी की पुष्टि की थी और ब्रिटेन के एक प्रमुख अखबार ने इस बारे में खबर प्रकाशित की।

विपक्षी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) नेता शाजिया मारी की अध्यक्षता वाली समिति ने गृह सचिव को निर्देश दिया कि सीनेटर फरहतुल्ला बाबर और अफरासियाब खट्टक के साथ तत्काल बैठक करें और जांच के संबंध में उनसे जानकारी लें। डॉन अखबार ने शुक्रवार को यह खबर जारी की। दोनों सीनेटरों के नाम उक्त सूची में सामने आये हैं।

समिति ने तालिबान के पूर्व प्रवक्ता एहसानुल्ला एहसन की एक महीने पुरानी फेसबुक पोस्ट को जारी किया था जिसमें उक्त सूची का स्पष्ट उल्लेख है।

एहसन ने पोस्ट में लिखा कि उसे कुछ लोगों की हत्या करने के लिए एक दस्ते की अगुवाई करने को कहा गया है। एहसन के अनुसार ‘हत्या सूची’ में पूर्व सीनेटरों फरहतुल्ला बाबर, अफरासियाब खट्टक, सैयद आलम महसूद और मुफ्ती किफायतुल्ला के नाम हैं।

ब्रिटेन के गार्डियन अखबार ने कुछ दिन पहले खबर जारी की थी कि विदेशों में रहने वाले कुछ पाकिस्तानी विद्रोहियों द्वारा हत्या की धमकियां दी जा रही हैं।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने तुरत फुरत इस तरह की कोई सूची होने की बात खारिज कर दी। हालांकि उसने कहा कि केवल खारिज करने से संदेह दूर नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की