लाइव न्यूज़ :

चिली में अचानक बने विशाल गड्ढ़े ने लोगों को हैरत में डाला, करीब 200 मीटर गहरा, अभी भी लगातार बढ़ रहा आकार

By विनीत कुमार | Updated: August 3, 2022 11:23 IST

चिली की राजधानी सैंटियागो से लगभग 665 किमी उत्तर में अचानक बने एक गड्ढ़े ने सभी को चौंका दिया है। चिली की नेशनल सर्विस ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी चिली के टियेरा अमरिला में अचानक 200 मीटर गहरा और करीब 25 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया है।जिस क्षेत्र में गड्ढ़ा बना है, वहां खनन का काम होता है, कनाडा की एक कंपनी करती है माइनिंग।

चिली में कुछ ऐसा हुआ है जिसने सभी को भी हैरत में डाल दिया है। दरअसल, शनिवार को उत्तरी चिली के टियेरा अमरिला में अचानक 200 मीटर गहरा और करीब 25 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया। यह गड्ढ़ा जहां बना है वह एक खनन क्षेत्र है। हालांकि रहस्यमयी तरीके के अचानक गड्ढे के बन जाने से सभी हैरान हैं।

चिली की नेशनल सर्विस ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग, सर्नाजोमिन ने विशेषज्ञ कर्मियों को उस क्षेत्र में जांच के लिए भेजा है जहां ये गड्ढ़ा बना है। यह राजधानी चिली की राजधानी सैंटियागो से लगभग 413 मील (665 किमी) उत्तर में है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये छिद्र अभी भी फैल रहा है। ड्रोन द्वारा कैप्चर किए गए हवाई फुटेज में बड़े पैमाने पर छिद्र दिखाई दे रहा है, जो कथित तौर पर 82 फीट (इससे शायद बहुत अधिक) व्यास का है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नेशनल सर्विस ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग के वैज्ञानिकों को शनिवार को गड्ढ़े के बारे में पता चला। यह गड्ढ़ा कैटर अटाकामा क्षेत्र में खाली भूमि के एक विशाल टुकड़े पर बना है। यहां संचालन कनाडा की लुडिन माइनिंग कॉपर माइन द्वारा किया जाता है।

गड्ढ़े में दिख रहा है पानी 

नेशनल सर्विस ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग (सर्नेजोमिन) के निदेशक डेविड मोंटेनेग्रो ने कहा, 'हमें वहां कोई सामग्री नहीं मिली है, लेकिन हमने काफी पानी की उपस्थिति देखी है।' साथ ही उन्होंने कहा कि नीचे तक की गहराई करीब 200 मीटर (656 फीट) की है। 

बताया जा रहा है कि इस गड्ढ़े के सामने आने के बाद लुंडिन माइनिंग कॉपर माइन ने अल्कापरोसा (Alcaparrosa) खदान के उन कुछ हिस्सों को अब बंद कर दिया है जो इसके करीब स्थित थे। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र स्थिर है और कर्मियों, उपकरणों या बुनियादी ढांचे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

हालांकि गड्ढे से इस क्षेत्र के लोगों को तत्काल खतरा महसूस होता नहीं दिख है। स्थानीय मेयर क्रिस्टोबल जुनिगा ने कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा खनन को लेकर पूर्व में चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'यह अभी भी सक्रिय है, यह अभी भी बढ़ रहा है और यह कुछ ऐसा है जो पहले यहां नहीं देखा गया है।'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा