लाइव न्यूज़ :

म्यांमा, रूस से होगी अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन की विदेश नीति की शुरुआती परीक्षा

By भाषा | Updated: February 2, 2021 11:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो फरवरी (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट और रूस में विरोधी नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई ने जो बाइडन प्रशासन के लिए चुनौतियां पेश की हैं।

इन दोनों देशों से निपटना बाइडन की विदेश नीति के लिए अहम चुनौती होगी क्योंकि अमेरिका दुनिया भर में फिर से लोकतंत्र समर्थक नेतृत्व के तौर पर अपने दबदबे को स्थापित करना चाहता है।

पद की शपथ लेने के समय मानवाधिकारों की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शासन में पारदर्शिता-निष्पक्षता को अमेरिकी समर्थन बहाल करने का संकल्प लेने वाले राष्ट्रपति जो बाइडन का दुनिया की दो गंभीर चुनौतियों से सामना हो रहा है।

म्यांमा में लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए दशकों का समय, ऊर्जा और धन लगाने के बाद अब अमेरिका को उन सभी मुद्दों पर कठिन हालात का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शक्ति का वैश्विक संतुलन प्रभावित हो सकता है। म्यांमा की अशांति से चीन को और मजबूती मिलेगी।

पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए उप मंत्री रह चुके डेनी रसेल ने कहा, ‘‘यह (तख्तापलट) म्यांमा और एशिया में लोकतांत्रिक शासन के लिए झटका है। दुर्भाग्य से देश अधिनायकवाद की तरफ बढ़ रहा है और यह चिंताजनक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर बाइडन प्रशासन को इन चुनौतियों से जूझना होगा और लोकतंत्र को समर्थन देना होगा। अधिनायकवाद को चीनी समर्थन की चुनौती से भी उसे निपटना होगा।’’

म्यांमा में कुछ समय से तनाव बढ़ रहा था लेकिन कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा अमेरिका इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाया।

दूसरी ओर, रूस में भी स्थिति धीरे-धीरे जटिल होती जा रही है। रूस के साथ सामना करना और कठिन होगा क्योंकि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके समर्थन में निकले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

यूरोप के लिए पूर्व वरिष्ठ राजनयिक और अटलांटिक काउंसिल से जुड़े डेन फ्रेड ने कहा, ‘‘बाइडेन के लिए यह चुनौती है लेकिन वह सीधे-सीधे चुनौती नहीं दे रहे।’’ फ्रेड ने कहा कि पाबंदी लगाना दूरगामी तौर पर असरदार कदम नहीं होगा लेकिन इस ओर सबका ध्यान जरूर जाएगा।

विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा कि नवेलनी के खिलाफ कार्रवाई, साइबर हमला, चुनाव में दखल, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए तालिबान को मदद की पेशकश जैसे मुद्दों के कारण रूस के खिलाफ नयी पाबंदियों पर विचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात