लाइव न्यूज़ :

म्यामां आम चुनाव: कुल 664 सीट, 1.1 करोड़ वोटर और 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला, सैन्य समर्थित पार्टी यूएसडीपी को अभी तक 126 सीट पर बढ़त, मतगणना जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 16:04 IST

Myanmar General Elections: यूएसडीपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि उनकी पार्टी ने पहले चरण में कुल 102 में से 88 सीटें जीती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी संगठनों ने मतदाताओं से चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया था।लगभग 52 प्रतिशत यानी 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला।330 सदस्यीय पाइथू ह्लुटाव (निचले सदन) की 38 सीटें जीती हैं।

बैंकाकः म्यांमा में सैन्य शासन द्वारा नियुक्त चुनाव निकाय ने आम चुनाव के परिणामों की घोषणा शुरू कर दी है। अब तक घोषित परिणामों के अनुसार अधिकतर सीटें सैन्य समर्थित पार्टी को मिली हैं, जैसी उम्मीद व्यक्त की जा रही थी। मौजूदा व्यवस्था के आलोचकों का कहना है कि इस चुनाव का मकसद यथास्थिति को वैधता प्रदान करना है। उनका आरोप है कि प्रमुख राजनीतिक दलों को बाहर रखने और सरकार द्वारा असंतुष्टों का दमन किये जाने के कारण चुनाव न तो स्वतंत्र हैं और न ही निष्पक्ष। विपक्षी संगठनों ने मतदाताओं से चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया था।

सैन्य सरकार ने बुधवार को कहा कि 28 दिसंबर को पहले चरण के चुनाव में 1.1 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से लगभग 52 प्रतिशत यानी 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला। सरकार ने मतदान को एक निर्णायक सफलता बताया। यूनियन इलेक्शन कमीशन (यूईसी) ने शनिवार को सरकारी समाचार पत्र म्यांमा अलिन में घोषणा की कि ‘यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी)’ ने 330 सदस्यीय पाइथू ह्लुटाव (निचले सदन) की 38 सीटें जीती हैं। कई सीटों के परिणाम अभी घोषित किए जाने हैं।

यूईसी के बयान के अनुसार, ‘शान नेशनलिटीज़ डेमोक्रेटिक पार्टी’ और ‘मोन यूनिटी पार्टी’ को एक-एक सीट मिली है। शनिवार को की गयी घोषणा शुरूआती परिणाम हैं, लेकिन यूएसडीपी के नेता पहले चरण की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं। यूएसडीपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि उनकी पार्टी ने पहले चरण में कुल 102 में से 88 सीटें जीती हैं।

म्यामां में दो सदनों वाली राष्ट्रीय विधायिका है, जिसमें कुल 664 सीट हैं। लगातार सशस्त्र संघर्षों के कारण चुनाव तीन चरणों में कराया जा रहा है। पहले चरण में 28 दिसंबर को लगभग एक तिहाई (102) सीटों पर मतदान हुआ। बाकी सीटों पर 11 जनवरी और 25 जनवरी को मतदान कराए जाएंगे। संघर्ष के कारण 65 क्षेत्रों में मतदान नहीं होगा।

टॅग्स :म्यांमारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल