लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर की हिरासत दो सप्ताह के लिए बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 18, 2021 11:25 IST

Open in App

बैंकॉक, 18 जून (एपी) म्यांमा की एक अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर की हिरासत की अवधि और दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर पत्रकार तक राजनयिक पहुंच देने की मांग की है।

फेनस्टर ऑनलाइन समाचार एवं बिजनेस पत्रिका ‘फ्रंटियर म्यांमा’ के प्रबंध संपादक हैं। पत्रिका ने बताया कि फेनस्टर पर जो आरोप लगे हैं उनमें उन्हें तीन साल तक की कैद हो सकती है।

पत्रिका ने बताया कि फेनस्टर के खिलाफ ‘‘डर पैदा करने और झूठी खबर फैलाने के प्रयास, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ किसी अपराध में शामिल होने’’ का आरोप लगाया गया है। लेकिन ये आरोप उन पर क्यों लगाए गए हैं, इसके पीछे कारण पता नहीं है। विरोधियों और पत्रकारों के खिलाफ अक्सर ये ही आरोप लगाए जाते हैं।

‘म्यांमा असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ के अनुसार, फरवरी में सेना के सत्ता में काबिज होने के बाद से करीब 90 पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा चुका है और इनमें से आधे से अधिक अभी तक हिरासत में हैं।

यांगून के इनसीन जेल की विशेष अदालत ने फेनस्टर की हिरासत और दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी। मामले पर आगे की सुनवाई अब एक जुलाई को होगी।

इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन में पत्रकारों को बताया कि म्यांमा के अधिकारियों ने अभी तक अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को फेनस्टर से मिलने की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने विएना संधि के तहत पत्रकार तक अविलंब राजनयिक पहुंच प्रदान करने और डैनी के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि 37 वर्षीय फेनस्टर को डेट्रायट के लिए विमान पकड़ने से पहले ही यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 मई को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते