लाइव न्यूज़ :

Muhsin Hendricks: कौन थे मोहसिन हेंड्रिक्स?, समलैंगिक इमाम की गोली मारकर हत्या...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 20:29 IST

Muhsin Hendricks: पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। सुरक्षा कैमरों में दर्ज वीडियो में दिख रहा है कि एक हमलावर अपनी गाड़ी से कूदता है।

Open in App
ठळक मुद्देहेंड्रिक्स की कार की तरफ भागते हुए जाता है और पिस्तौल से कई बार गोली चलाता है। एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों का इस्लाम में स्वागत करने का आह्वान किया था।खुद को "दुनिया का पहला खुले तौर पर समलैंगिक इमाम" कहा।

Muhsin Hendricks: दक्षिण अफ्रीका में एक इमाम की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपनी कार में बैठा हुआ था। इस शख्स के बारे में कहा जाता है कि वह पहला समलैंगिक इमाम था। कुछ लोगों का कहना है कि उसका कत्ल उसके विचारों की वजह से किया गया है। मोहसिन हेंड्रिक्स की शनिवार को दक्षिणी शहर गकेबरहा में एक पिकअप ट्रक में सवार दो व्यक्तियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। सुरक्षा कैमरों में दर्ज वीडियो में दिख रहा है कि एक हमलावर अपनी गाड़ी से कूदता है।

हेंड्रिक्स की कार की तरफ भागते हुए जाता है और पिस्तौल से कई बार गोली चलाता है। पुलिस ने हत्या के पीछे कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन राजनीतिक दलों और एलजीबीटीक्यू संगठनों का कहना है कि हेंड्रिक्स को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उसने केप टाउन में समलैंगिक लोगों के लिए एक मस्जिद खोली थी और एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों का इस्लाम में स्वागत करने का आह्वान किया था।

इस्लाम धर्म में समलैंगिकता वर्जित है। दक्षिण अफ्रीका के न्याय मंत्रालय ने कहा कि वह इस दावे की जांच कर रहा है कि हेन्ड्रिक्स की हत्या की गई है। हेन्ड्रिक्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता था और उसने पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ‘इंटरनेशनल लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांस एवं इंटरसेक्स एसोसिएशन’ के सम्मेलन में भाषण दिया था।

हेन्ड्रिक्स 1990 के दशक के मध्य में सार्वजनिक रूप से समलैंगिक इमाम के रूप में सामने आया था और उसने एक सहायता नेटवर्क शुरू किया तथा बाद में समलैंगिक मुसलमानों के लिए एक मस्जिद भी बनवाई। उसने अपने अल-ग़ुरबाब फाउंडेशन के माध्यम से उनके समावेश की वकालत की और खुद को "दुनिया का पहला खुले तौर पर समलैंगिक इमाम" कहा।

दक्षिण अफ्रीका की मुस्लिम न्यायिक परिषद ने कहा कि हेंड्रिक्स की स्थिति इस्लामी शिक्षाओं के अनुरूप नहीं है, "हम उसकी हत्या और एलजीबीटीक्यू समुदाय या किसी अन्य समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर की गई हिंसा की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।” 

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाहत्याPoliceक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल