लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद भवन पर हुए हमले को लेकर सांसदों ने अपने अनुभवों को साझा किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह फरवरी (एपी) अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) पर पिछले महीने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा किये गये हमले को लेकर सांसदों ने अपने अनुभवों को साझा किया है।

कुछ सांसद कैपिटल में अपनी सुरक्षा के लिए भाग रहे थे जबकि कुछ पास में स्थित अपने कार्यालयों से इस घटना को देख रहे थे। सांसदों का कहना है कि दंगाइयों ने कैपिटल भवन पर धावा बोल दिया था और इस दौरान अभूतपूर्व हिंसा हुई तथा अफरातफरी मच गई थी।

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मार्क मार्कानो ने सदन में दिये अपने भाषण में कहा, ‘‘मैंने कभी भी इस तरह की घटना की कल्पना नहीं की थी।’’

इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई को पूर्व राष्ट्रपति को विद्रोह के लिए उकसाने के प्रयास से अधिक माना जा रहा है। यह 200 वर्षों में अमेरिकी कैपिटल पर सबसे खराब हमले की याद का मौका है।

पूर्व राष्ट्रपति के समर्थक महाभियोग के मुकदमे की वैधता पर संदेह जता रहे हैं।

जो बाइडन के चुनाव को चुनौती देने के लिए ट्रंप के प्रमुख लोगों में शामिल रहे सेन टेड क्रूज ने सीनेट के महाभियोग का मजाक उड़ाते हुए इसे एक ‘‘शो ट्रायल’’ और समय की बर्बादी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह आगे बढ़ने का समय है।’’

लेकिन पूर्व अभियोजक सेन रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि एक मुकदमे का फैसला या परिणाम जनता पर प्रभाव डाल सकता है।

कई सांसद बृहस्पतिवार की देर शाम सदन के बाहर खड़े हुए और उन्होंने इस घटना को लेकर अपने स्मरणों को साझा किया। उन्होंने कहा कि कैपिटल मैदान के बाहर जबरदस्त भीड़ थी और चीख तथा हॉल के कांच के टूटने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

न्यूयार्क से डेमोक्रेटिक सांसद अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ ने कहा कि उस दिन से संबंधित कई व्यक्तिगत अनुभव हैं। उन्होंने खुद दंगाइयों का सामना किया और उस दिन जो घटित हुआ, वह काफी निंदनीय था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर