लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही से पहले सांसदों को मिल रही है धमकी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 12:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 जनवरी (एपी) संघीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने से पहले कांग्रेस के सदस्यों को जान से मारने या अमेरिकी संसद के बाहर उन पर हमला करने की धमकियों की जांच कर रहे हैं।

अमेरिका के एक अधिकारी ने ‘एपी’ को बताया कि धमकियों, यूएस कैपिटल (संसद परिसर) पर दोबारा हथियारबंद प्रदर्शनकारियों के हमले की चिंता के बीच कैपिटल पुलिस और अन्य संघीय सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रंप के खिलाफ सुनवाई से पहले ‘नेशनल गार्ड’ के हजारों सैनिकों को वाशिंगटन में ही तैनात रहने देने का फैसला किया है।

ट्रंप समर्थकों के छह जनवरी को अमेरिकी संसद पर किए हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण करने से पहले ‘नेशनल गार्ड’ के हजारों सैनिकों को यहां तैनात किया गया था।

शपथ समारोह तो शांतिपूर्ण तरीकों से सम्पन्न हो गया था, लेकिन ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही से पहले सांसदों को मिल रही धमकी ने अब चिंता बढ़ा दी है।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर मामले से अवगत अधिकारी ने बताया कि बाइडन के शपथ समारोह से पहले जांचकर्ताओं को ऐसी ही धमकियां मिली थीं, लेकिन अब सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि यह कितनी विश्वसनीय हैं।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से अधिकतर ऑनलाइन ‘चैट ग्रुप’ पर जारी किए गए इन संदेशों में सुनवाई के लिए कैपिटल परिसर आत-जाते समय सांसदों पर हमला करने की साजिश रचने की बाते हैं।

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही आठ फरवरी से शुरू की जाएगी। अमेरिका के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ पहली बार महाभियोग की कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के दावे कर रहे थे। उनके इन दावों के बीच ही, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने धावा बोला था और हिंसा की थी, जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही चलाने का संसद ने फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर