लाइव न्यूज़ :

काबुल में आवासीय इलाके पर मोर्टार दागे, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 16:57 IST

Open in App

काबुल, 21 नवम्बर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी के कई हिस्सों में शनिवार को करीब 23 मोर्टार दागे गए, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने बताया कि दो कारों से मोर्टार दागे गए। तड़के हुए इस हमले की अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में काबुल के रिहायशी इलाके वजीर अकबर खान को निशाना बनाया गया, जहां कई राजनयिक मिशन के आवास हैं।

तालिबान ने तत्काल एक बयान जारी कर हमले में किसी तरह का कोई हाथ ना होने की बात कही है।

इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन भी यहां काफी सक्रिय हैं और हाल ही में यहां हुए हमलों की उसने जिम्मेदारी ली थी। इन हमलों में दो शिक्षण संस्थाओं को भी निशाना बनाया गया था,जिसमें छात्रों समेत 50 से अधिक लोग मारे गए थे।

काबुल के पुलिस प्रवक्ता फ़रदौस फ़रामाज़ ने बताया कि काबुल में हमले के कुछ घंटे बाद राजधानी के पूर्वी इलाके में एक कार में लगे बम के फटने से एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी