लाइव न्यूज़ :

मॉरिसन ने मैक्रों की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

By भाषा | Updated: November 2, 2021 14:56 IST

Open in App

कैनबरा, दो नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब मॉरिसन ने मैक्रों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

एक समाचार पत्र के एक संदेश के हवाले से फ्रांस को पनडुब्बी समझौता खत्म होने की ‘‘बुरी खबर’’ की आशंका की खबर के बाद मॉरिसन ने मैक्रों पर निशाना साधा है।

ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा मैक्रों को दिए स्पष्टीकरण पर संदेह व्यक्त किया था, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी नेता को लगा था कि सितंबर की घोषणा से बहुत पहले ही फ्रांस को ऑस्ट्रेलिया के साथ 90 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (66 बिलियन डॉलर) का पनडुब्बी सौदा रद्द करने की जानकारी दे दी गई थी।

ऑस्ट्रेलिया ने डीजल-इलेक्ट्रिक फ्रांसीसी पनडुब्बियों को खरीदने के लिए कई अरब डॉलर का अनुबंध रद्द कर दिया था और इसके बजाय अमेरिकी परमाणु संचालित पनडुब्बियां खरीदने का फैसला किया था।

मैक्रों ने इस सप्ताह मॉरिसन पर जून में पेरिस में एक रात्रिभोज के दौरान समझौते को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। मैक्रों ने कहा था कि परमाणु पनडुब्बी सौदा ऑस्ट्रेलिया की विश्वसनीयता और उसके साथ महान साझेदारों के भरोसे के लिए बहुत बुरी खबर थी।’’

मॉरिसन ने कहा कि मैक्रों के झूठ बोलने के आरोप ऑस्ट्रेलिया की बदनामी करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे निजी रूप नहीं देना चाहता, मेरी ओर से ऐसा कुछ नहीं है। मैं कहूंगा कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया की अखंडता पर सवाल उठाने वाले बयान और ऑस्ट्रेलिया को जो गालियां दी गई हैं, जो मुझे नहीं दी गई.. मैं तो इससे निपट भी सकता हूं, लेकिन यह बदनामी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपशब्द में बर्दाशत नहीं करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर