लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 50 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:19 IST

Open in App

वॉशिंगटन, तीन सितंबर (एपी) अमेरिका के गृह सुरक्षा मंत्री ने कहा है कि अफगानिस्तान से हवाई जहाज से 50 हजार से अधिक लोगों को देश में लाया गया है। अलेजांद्रो मायोरकास ने शुक्रवार को कहा कि इस अभूतपूर्व बचाव अभियान में वापस आने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मायोरकास ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पिछले महीने काबुल पर तालिबान के कब्जा के बाद अफगानिस्तान से 40 हजार से अधिक लोगों को देश में लाया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग लाए गए हैं उनमें करीब एक चौथाई अमेरिकी नागिरक या स्थायी निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शेष वे लोग हैं जिन्होंने अमेरिका या नाटो के लिए दुभाषिए सहित अलग-अलग पदों पर सेवाएं दीं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया और उन्हें वीजा नहीं मिला लेकिन वे तालिबान का निशाना बन सकते थे। मायोरकास ने बताया कि अंतिम समूह में महिलाएं, बच्चे और नागरिक समाज के लोग शामिल हैं। मायोरकस भी जब छोटे थे तब क्यूबा से शरणार्थी के रूप में अपने परिवार के साथ अमेरिका आए थे। उन्होंने बचाव प्रयास के बारे में गर्व से बात की और कहा कि यहां आए लोगों की संख्या 50 हजार से अधिक हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."