लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने किया दावा, यूक्रेन सीमा पर हमले के लिए रूस ने तैनात किए 40 फीसदी से ज्यादा सैनिक

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 19, 2022 10:34 IST

अमेरिका की ओर से ये दावा किया गया है कि हमला बोलने की स्थिति में यूक्रेन सीमा पर रूस ने 40 फीसदी सैनिक तैनात किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने दावा किया गया है कि हमला बोलने की स्थिति में यूक्रेन सीमा पर रूस ने 40 फीसदी सैनिक तैनात किए हैं।रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का माहौल जारी है।

वॉशिंगटन: एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन की सीमा पर 40 प्रतिशत से अधिक रूसी सेना अब हमले की स्थिति में है और मॉस्को ने अस्थिरता का अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि अमेरिका का अनुमान है कि कि रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के पास 150,000 से अधिक सैनिकों को तैनात कर रखा है। वहीं, नाम ना बताने की शर्त पर अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने बुधवार से महत्वपूर्ण सैन्य हलचल देखा है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया से मुखातिब होते हुए अधिकारी ने कहा, "40 से 50 प्रतिशत रूसी सेना हमले की स्थिति में है। वो पिछले 48 घंटों से वहां सामरिक सैन्य जमावड़ा किए हुए हैं।" रूस-यूक्रेन सीमा के बगल क्षेत्र में सैन्य जमावड़ा बिंदु स्थित है। मालूम हो, सैन्य जमावड़ा बिंदु जहां सैन्य इकाइयां हमले से पहले स्थापित की जाती हैं। अधिकारी ने कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन की सीमा के करीब 125 बटालियन सामरिक समूहों का जमावड़ा किया था, जबकि सामान्य समय में यह 60 था और फरवरी की शुरुआत में 80 से ऊपर था।

अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन के दक्षिणपूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूस समर्थक अलगाववादियों और यूक्रेन सरकार की सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में वृद्धि और रूस और डोनबास में अधिकारियों के भड़काऊ दावों से पता चलता है कि "अस्थिरीकरण अभियान शुरू हो गया है।" बताते चलें कि वॉशिंगटन ने लगातार चेतावनी दे रहा है कि रूस यूक्रेन पर हमला करने के बहाने क्षेत्र में एक घटना को उकसा सकता है या गढ़ सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एबीसी न्यूज के कार्यक्रम "दिस वीक" में बताया रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास कई विकल्प उपलब्ध हैं और वह जल्द हमला कर सकते हैं। 

ऑस्टिन ने आगे कहा, "मुझे विश्वास नहीं है कि यह एक झांसा है। मुझे लगता है कि वह जानकर इकट्ठे हुए हैं। एक सफल आक्रमण करने के लिए आपको किस प्रकार की चीजों की आवश्यकता होगी?" मॉस्को इस बात से इनकार करता है कि उसके पास अपने पश्चिमी पड़ोसी पर हमला करने की योजना है, लेकिन यह गारंटी की मांग कर रहा है कि यूक्रेन कभी नाटो में शामिल नहीं होगा और पश्चिमी गठबंधन पूर्वी यूरोप से सेना को हटा देगा, पश्चिम ने इनकार कर दिया है। बता दें कि रूस ने साल 2014 में अलगाववादियों की सहानुभूति का उपयोग करते हुए यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर आक्रमण कर कब्ज़ा कर लिया था।

टॅग्स :यूक्रेनअमेरिकारूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा