लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में लगातार 11वें दिन कोविड-19 के 1,000 से ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: July 17, 2021 11:26 IST

Open in App

सियोल, 17 जुलाई (एपी) दक्षिण कोरिया में लगातार 11वें दिन कोविड-19 के 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के 1,455 नए मरीज मिलने के बाद अधिकारी महामारी प्रतिबंधों को बेहद कड़ा करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।

कोरिया बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 176,500 हो गई। वहीं अब तक 2,055 लोगों की मौत हो चुकी है।

सियोल क्षेत्र में संक्रमण का प्रसार तेज होने से ये रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं, यहीं पर देश की कुल पांच करोड़ से ज्यादा की आधी आबादी रहती है। यहां कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कड़े सामाजिक दूरी प्रतिबंध लागू हैं, जिसके तहत शाम छह बजे के बाद निजी सामाजिक जमावड़े में तीन या इससे ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। वहीं अस्पतालों और नर्सिंग होम में भी मिलने वालों के आने पर प्रतिबंध है। यहां नाइटक्लब और गिरजाघर बंद हैं।

अधिकारी इस पर विचार कर रहे हैं कि चार से ज्यादा लोगों के शाम छह बजे के बाद जमा नहीं होने के प्रतिबंध को राजधानी के बाहर सभी इलाकों में लागू किया जाए ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। इस संबंध में रविवार तक घोषणा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब