लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड में कोविड-19 से मरने वालों में टीका लगवाने वाले ज्यादा, पर चिंता की बात नहीं

By भाषा | Updated: July 16, 2021 13:55 IST

Open in App

क्रिश्चियन येट्स, बाथ विश्वविद्यालय

बाथ (यूके), 16 जुलाई (द कन्वरसेशन) पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गैर-टीकाकृत लोगों की तुलना में टीके लगवा चुके लोग कोविड से अधिक मर रहे हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि 1 फरवरी से 21 जून के बीच कोविड से संक्रमित पाए जाने के 28 दिनों के भीतर डेल्टा संस्करण से मरने वाले 257 लोगों में से 163 (63.4%) को टीके की कम से कम एक खुराक मिली थी। पहली नज़र में, यह चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल वैसा ही है जैसी उम्मीद की जा सकती है।

यहाँ सोचने वाली एक छोटी सी बात है: कल्पना कीजिए कि सभी को पूरी तरह से कोविड का टीका लगाया जा चुका है - जो बहुत बढ़िया है- लेकिन फिर भी बीमार होने वाले सभी लोगों को तो नहीं बचाया जा सकता है। कोविड से संक्रमित होने वाले कुछ लोग तो फिर भी मरेंगे ही। भले ही इन सभी लोगों का पूर्ण टीकाकरण होगा- शत-प्रतिशत। इसका मतलब यह नहीं है कि टीके मृत्यु को कम करने में प्रभावी नहीं हैं।

कोविड से मरने का जोखिम रोगी की आयु के अनुपात में हर सात वर्ष में एक गुना बढ़ता जाता है। उदाहरण के लिए 35 वर्ष और 70 वर्ष के दो मरीजों के बीच 35 वर्ष के अंतर का यह मतलब है कि 70 वर्ष के मरीज की मृत्यु का जोखिम 35 वर्ष के मरीज से पांच गुना ज्यादा है। इसी तरह एक बिना वैक्सीन वाले 35 वर्षीय कोविड मरीज की तुलना में 75 वर्ष के बिना वैक्सीन वाले मरीज की मृत्यु का जोखिम 32 गुना अधिक होता है।

उम्र के साथ मृत्यु के बढ़ते जोखिम का यही मतलब है कि उत्कृष्ट टीके भी युवाओं के मुकाबले वृद्ध लोगों के लिए मृत्यु के जोखिम को कम नहीं करते हैं।

पीएचई के आंकड़ों से पता चलता है कि टीके की दोनो खुराक लेने से बीमारी के प्रचलित डेल्टा संस्करण के साथ अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम लगभग 96% तक कम हो जाता है। ​अगर रूढ़िवादी रूप से यह मानते हुए कि टीके अस्पताल में भर्ती होने की तुलना में मृत्यु को रोकने में अधिक प्रभावी नहीं हैं (वास्तव में उनके मृत्यु को रोकने में अधिक प्रभावी होने की संभावना है) इसका मतलब है कि दोहरे टीकाकरण वाले लोगों की मृत्यु का जोखिम समान अंतर्निहित जोखिम प्रोफ़ाइल वाले गैर-टीकाकरण वाले लोगों के मुकाबले बीस गुना कम हो गया।

संक्रमण के समान जोखिम को देखते हुए, हम अभी भी यह मानते हैं कि गैर-टीकाकरण किए गए 35-वर्षीय युवा की तुलना में कोविड की दोहरी खुराक ले चुके 70-वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो जाएगी। संक्रमण का जोखिम सभी आयु समूहों के लिए समान नहीं होता है। वर्तमान में, संक्रमण सबसे कम उम्र में सबसे अधिक और वृद्धों में कम है।

यूके की टीकाकरण रणनीति (पहले वृद्ध, अधिक कमजोर लोगों का टीकाकरण) को देखते हुए, आप उम्मीद करेंगे कि कोविड से मरने वाले लोगों के उच्च अनुपात में टीकाकरण किया जाएगा। और ठीक यही हम आंकड़ों में देखते हैं।

तथ्य यह है कि गैर टीकाकृत लोगों की तुलना में टीकाकरण वाले लोग अधिक मर रहे हैं, टीका सुरक्षा या प्रभावशीलता को कम करने के लिए कुछ भी नहीं करता है। वास्तव में, यह ठीक वैसा ही है जैसा हम उत्कृष्ट टीकों से उम्मीद करते हैं, जो पहले ही हजारों लोगों की जान बचा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?