लाइव न्यूज़ :

मोदी की कमला हैरिस से मुलाकात भारतीय अमेरिकियों के लिए यादगार क्षण: अमेरिकी समाचार पत्र

By भाषा | Updated: September 23, 2021 13:48 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंटन, 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाली बैठक को हैरिस के गृहराज्य के एक प्रमुख अमेरिकी समाचार पत्र ने भारतीय अमेरिकियों के लिए एक ‘‘यादगार’’ क्षण बताया।

‘द लॉस एंजेलिस टाइम्स’ अखबार ने लिखा कि अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस (56) मोदी से बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगी और इसी के साथ वह अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में शामिल देश के नेता का स्वागत करने वाली सर्वोच्च 'रैंकिंग' वाली भारतीय-अमेरिकी बनेंगी।

यह हैरिस की मोदी (71) के साथ पहली बैठक होगी। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रवासी भारतीयों के हितों की न केवल हिमायत की है, बल्कि विश्व स्तर पर भी उनके हितों के मामले उठाने पर कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई। प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में स्वयं भी भारतीय समुदायों के साथ संवाद करते है।

कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में दक्षिण एशिया कार्यक्रम के निदेशक मिलन वैष्णव ने कैलिफोर्निया स्थित समाचार पत्र से कहा, ‘‘यह (मोदी-हैरिस की बैठक) समुदाय के लिए एक यादगार क्षण का प्रतिनिधित्व करती है। इस समुदाय में अब 40 लाख से अधिक लोग शामिल हैं।’’

समाचार पत्र ने कहा, ‘‘नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब बाइडन प्रशासन क्षेत्र में आर्थिक एवं सैन्य संबंध बनाकर चीन की बढ़ती शक्ति का जवाब देने की (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप के प्रशासन की नीति को आगे बढ़ाते हुए भारत और अन्य एशियाई एवं प्रशांत देशों के और निकट जा रहा है।’’

हैरिस ने मोदी से तीन जून को फोन पर बात की थी। सूत्रों ने बताया कि यह उनके बीच आमने-सामने की पहली बैठक होगी, जिसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि हैरिस इस बैठक के दौरान अमेरिका और भारत के बीच सामरिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेंगी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था,‘‘ यह बैठक दोनों नेताओं के बीच कोविड-19 से निपटने के संबंध में तीन जून को टेलीफोन पर हुई बातचीत को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लोकतंत्र, मानवाधिकार, जलवायु और वैश्विक स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी चर्चा होगी।’’

यूसी रिवरसाइड में लोक नीति के प्रोफेसर कार्तिक रामकृष्णन 2008 से भारतीय अमेरिकी जनमत पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने ‘द लॉस एंजिल्स टाइम्स’ को बताया कि उनका मानना ​​है कि विदेश नीति में रुचि रखने वाले भारतीय-अमेरिकी इस बैठक पर करीब से नजर रखेंगे।

हैरिस के माता-पिता दोनों प्रवासी थे। उनके अश्वेत पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के नागरिक थे और उन मां श्यामला गोपालन चेन्नई (भारत) की रहने वाली थीं। वह कैंसर अनुसंधानकर्ता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील