लाइव न्यूज़ :

दक्षेस देशों के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विदेश मंत्रालय ने कोविड-19 प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:10 IST

आईटीईसी ने एक ट्वीट में कहा कि ‘घबराएं नहीं तैयार रहें’ के प्रधानमंत्री कार्यालय की सोच को आगे ले जाते हुए विदेश मंत्रालय ने दक्षेस देशों के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आईटीईसी नेटवर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के रोकने के लिए दक्षेस के सदस्य देशों के स्वास्थ्यकर्मियों का यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से शुरू होगा। दक्षेस देशों के नेताओं की 15 मार्च की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलाह दी थी कि सदस्य देशों के स्वास्थ्यकर्मियों को साथ आकर कोरोना से लड़ना चाहिए।

नयी दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) देशों के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड-19 प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अप्रैल से शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्र सरकार की भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (आईटीईसी) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

आईटीईसी ने एक ट्वीट में कहा कि ‘घबराएं नहीं तैयार रहें’ के प्रधानमंत्री कार्यालय की सोच को आगे ले जाते हुए विदेश मंत्रालय ने दक्षेस देशों के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आईटीईसी नेटवर्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल से शुरू होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत की ओर से पहल की गई दक्षेस देशों के नेताओं की 15 मार्च की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलाह दी थी कि सदस्य देशों के स्वास्थ्यकर्मियों को साथ आकर कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ना चाहिए।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियासीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट