लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका का दावा, कहा- हमारे पास पर्याप्त सबूत, चीन के वुहान की प्रयोगशाला से पैदा हुआ वायरस

By भाषा | Updated: May 7, 2020 10:05 IST

अपने एक बयान में अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन के पास पर्याप्त जानकारी है कि चीन के वुहान की प्रयोगशाला से ही कोरोना वायरस (Coronavirus) पैदा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वायरस से अमेरिका में 70,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।कोरोना वायरस चीन के वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ है: माइक पोम्पिओ

वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि ट्रम्प प्रशासन के पास पर्याप्त जानकारी है, जिसके दम पर उसे यह विश्वास है कि घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) चीन के वुहान की प्रयोगशाला से ही पैदा हुआ है। माइक पोम्पिओ ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमने इस संबंध में जो खुफिया जानकारी एकत्र की है, मैं उसके बारे में नहीं बता सकता, लेकिन हमारे पास इतनी जानकारी है कि हम अब हमें इस बात पर पूरा भरोसा है।’’ 

मंत्री ने कहा- देखें हैं सबूत, वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान से निकला वायरस

मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस बात के सबूत देखे हैं कि यह वायरस संभवत: ‘वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान’ से निकला है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस बात को अस्वीकार करने वाले सबूत भी देखे हैं। हमें इस बात की तह तक जाना चाहिए, इसलिए हम पिछले कई महीनों से कह रहे हैं कि पश्चिमी देशों को इस सूचना तक पहुंच मुहैया कराई जाए।’’ 

इस वायरस से अमेरिका में 70,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। पोम्पिओ ने कहा, ‘‘यहां जो हुआ है, वह नहीं होना चाहिए था। हमें पता है कि यह चीन के वुहान से निकला है। हमें पता है कि चीन को कम से कम दिसंबर तक इस बारे में जानकारी हो गई थी, लेकिन उन्होंने त्वरित कार्रवाई नहीं की और चीन के कहने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उचित समय पर इसे वैश्विक महामारी घोषित नहीं किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें केवल इसी संकट पर काम करने के लिए सूचना की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें इस जोखिम को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सूचना तक पहुंच की आवश्यकता है कि ऐसा दोबारा नहीं हो।’’ डब्ल्यूएचओ के मामले पर उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ को दोबारा असफल होने की अनुमति देना अस्वीकार्य है।’’ उन्होंने कहा कि यदि संगठन अपना काम करने में असफल रहता है, तो अमेरिका उसका हिस्सा नहीं रहेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकावुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट